Site icon अग्नि आलोक

फरार डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी निलंबित

Share

इंदौर। बहुचर्चित बोरबन तालाब भूमि अधिग्रहण घोटाले में 42 लाख रुपए की हेराफेरी करने वाली महिला डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी को इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने निलंबित कर दिया है। विशा के खिलाफ नेपानगर थाने में अनेक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और वह इन दिनों फरार है।

वह वर्तमान में झाबुआ में पदस्थ है तथा उसकी तलाश में नेपानगर पुलिस झाबुआ स्थित सरकारी निवास पर भी दबिश दे चुकी है। ‌ विशा सहित 9 लोगों पर बोरवन तालाब भूमि अधिग्रहण मामले में 42 लाख रुपए का घोटाला करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विशा का अग्रिम जमानत का आवेदन पहले ही खारिज हो चुका है। 

Exit mobile version