Site icon अग्नि आलोक

कार्रवाई:इंदौर जा रही ओवरलोड बस थाने में खड़ी कराई, दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले

Share

रतलाम

ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला परिवहन विभाग का जांच अभियान जारी है। शनिवार को विभाग ने जावरा में जांच अभियान चलाया। जावरा से इंदौर जा रही एक बस को रोका और जांच की तो 50 सीटर बस में 58 सवारी बैठी मिली। वहीं दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले।

इस पर जिला परिवहन अधिकारी दीपक कुमार मांझी ने सभी सवारियों को उतरवाया और बस स्टैंड से दूसरी बस मंगवाकर इंदौर रवाना किया। इसके बाद बस को औद्योगिक क्षेत्र थाने में खड़ी करवाया। इसके बाद वहीं से गुजर रहे एक ऑटो को रोका तो उसमें 20 सवारी मिली। उसे भी जब्त किया। टीम ने यहां 25 वाहनों की जांच की। इसमें 3 वाहन ओवरलोड मिले। इनके खिलाफ चालान बनाए गए। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version