बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने किरदार को रियल बनाने के लिए ट्रेनिंग ली। कई कलाकारों ने अपना वजन घटाया। आज हम उन कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों में किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी में बड़े बदलाव किए।
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरबजीत’ में अभिनय करने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी बॉडी में बड़ा बदलाव किया था। सरबजीत सिंह के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने 28 दिन में अपना वजन 18 किलोग्राम कम कर लिया था। वजन घटने के बाद रणदीप हुड्डा को पहचानना मुश्किल हो रहा था।
ऋतिक रोश
ऋतिक रोशन
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपर 30’ काफी चर्चा में रही। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में रही थी क्योंकि फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाने के लिए ऋतिक रोशन ने वजन बढ़ाया। उन्होंने अपने सिक्स पैक छोड़े थे, ताकि वह आम आदमी की तरह दिख सकें। उनके इस लुक की काफी तारीफ हुई थी।
राजकुमार राव
राजकुमार राव
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्रैप्ड’ में राजकुमार राव ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो एक अपार्टमेंट फंस जाता है। इसके बाद वह कई दिनों तक भूखा रहता है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया था। वजन कम करने के दौरान उन्होंने ब्लैक कॉफी और गाजर खाया।
आमिर खान
आमिर खान
फिल्म ‘दंगल’ (2016) में आमिर खान ने पहले एक पहलवान, फिर दो बेटियों के कोच और पिता का किरदार निभाया है। कोच और पिता का किरदार निभाने के लिए आमिर खान ने पहले अपना वजन 27 किलो बढ़ा लिया। इसके बाद नौजवान पहलवान का किरदार निभाने के लिए उन्होंने वजन कम किया। फिल्म में उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया।
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने रियल दिखने के लिए अपनी बॉडी में बदलाव किए। फिल्म ‘तूफान’ (2021) में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली। अपने किरदार के हिसाब से दिखने के लिए उन्होंने वजन कम किया और काफी मेहनत की।

