देपालपुर। भूरा धाकड़ | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर प्रवास के दौरान इंदौर संभाग के विकासखंड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इसका लाइव प्रसारण देपालपुर जनपद सभागार में किया गया। यहां लाइव प्रसारण निर्धारित समय ढाई बजे की जगह पोने चार बजे शुरू हुआ और 28 मिनट में खत्म हो गया। संबोधन को सुनने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों ने पोन घंटा इंतजार किया। इस मौके भाजपा जिला महामंत्री गुमानसिंह पंवार, भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, एसडीएम रविकुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृपाराम सोलंकी, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता डॉबी, जनपद सीईओ राजू मेड़ा, सांसद प्रतिनिधि अजय आहुजा, भाजपा नेता निलेश उपाध्याय, महिला बाल विकास विभाग क्र. 2 परियोजना अधिकारी प्रवीण शितोले, महिला बाल विकास विभाग क्र.1 परियोजना अधिकारी सुश्री ममता चौधरी, सरपंच कल्याणसिंह तंवर, सामाजिक समरसता के प्रमुख हरिराम सोलंकी, सोहनलाल परमार, योगेश जैन, मोरसिंह नागर, विकास पांचाल विक्का नेता आदि मौजूद थे।
पोन घंटे इंतजार के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सुना

