होशंगाबाद, पंचमढ़ी। कोरोना संकट के बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी पहुंचे और विधायक अशोक रोहाणी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए है, बता दें कि इस कार्यक्रम की सूचना गुरुवार देर रात अधिकारियों को मिली जिसके बाद सीएम शिवराज की पचमढ़ी दौरे की तत्काल व्यवस्था कराई गई।
सीएम ने नवविवाहित प्रीति और यश को दिया आशीर्वाद :
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में नवविवाहित प्रीति और यश के भावी जीवन के लिए मंगल कामनाएं की और आशीर्वाद दिया और कहा कि मेरे बच्चों, आप दोनों पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे। आपका भावी जीवन उत्साह, उल्लास, आनंद से परिपूर्ण हो; आप खुश रहें, मेरी शुभकामनाएं!
पचमढ़ी के बाद CM ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय वित्तमंत्री से की भेंट :
बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक अशोक रोहाणी के बेटे विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम शिवराज दिल्ली के लिए रवाना हुए, सीएम शिवराज ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय वित्तमंत्री से दिल्ली में भेंट की और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, पीएम स्वनिधि योजना समेत अन्य केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी है। कुछ दिक्कतों के कारण बैंक ऋण के प्रकरण निरस्त कर देते हैं, इसको लेकर मैंने चर्चा की है।
दिल्ली में मंत्री से मुलाकात कर सीएम चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश केन्द्र सरकार की योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य है, पीएम स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश अग्रणी है, चर्चा में कहा पीएम स्वनिधि योजना में बैंक स्ट्रीट वेंडर्स को लोन देने के लिए ‘CIBIL रेटिंग’ मांगते हैं, जो वे लोग नहीं दे पाते हैं। वित्तमंत्री जी ने इस समस्या का शीघ्र ही निवारण करने का आश्वासन दिया है। हमने ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण देने की योजना भी बनाई है, इसके लिए भी सहयोग किया जाएगा।

