बेटमा(सुनिल मुनिया) इंदौर के मुक्तिधामों के लिए लकड़ी कंडे भेजने का सिलसिला अब चल पड़ा हैं। शनिवार को ग्राम सगड़ौद के ग्रामीणजनों ने 70 क्विंटल लकड़ी ओर 1100 कंडे इंदौर भिजवाए तो आज रविवार को ग्राम दौलताबाद के युवाओं ने 3 ट्रॉली लकड़ी और कंडे इंदौर के मुक्तिधामों में भिजवाये हैं। क्या हिंदू क्या मुस्लिम इस मुश्किल घड़ी में सामने आकर मानवता का परिचय दे रहे हैं। ग्राम दौलताबाद के मुस्लिम लड़को ने इंदौर के मुक्तिधामों की चिंता करते हुए आज इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया बकायदा उसके लिए लकड़ी काटी और कंडे एकत्रित किये। आप इंसान है इस बात को बताने का समय अब आ गया हैं। ये ऐसा समय है जब हर किसी को हर जरूरतमंद की मदद के लिए खड़ा होना पड़ेगा। इंदौर के मुक्तिधामों में लकड़ी, कंडो की कमी की आ रही खबरों के बीच *बेटमा के समीपस्थ ग्राम दौलताबाद* के ग्रामीण जनों ने इंदौर मुक्तिधाम के लिए 3 ट्राली लकड़ी और कंडे दिए। जो आज सोमवार को इंदौर पहुंचा दिए गए। ग्रामीणों ने कहा है कि इस कोरोना महामारी से जल्द से जल्द मुक्ति मिले और देश फिर से ख़ुशहाली की ओर प्रगति के पथ पर सवार हो; यही हमारे मन के भी भाव है।
सगड़ौद के बाद अब दौलताबाद के ग्रामवासी आये आगे, इंदौर भेजी 3 ट्राली लकड़ी और कंडे

