Site icon अग्नि आलोक

वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमें फाइनल:नीदरलैंड क्वालिफायर नंबर-1 और श्रीलंका क्वालिफायर-2

Share

भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। 1996 की चैम्पियन श्रीलंका और नीदरलैंड ने इस मेगा क्रिकेट इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि 2 बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज क्वालिफाई करने से चूक गई।

गुरुवार रात नीदरलैंड के क्वालिफाई होते ही वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 10 टीमें फाइनल हुईं। वर्ल्ड कप के पिछले शेड्यूल में क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 के नाम से मैच दिखाए गए थे। अब कन्फर्म हो चुका है कि नीदरलैंड क्वालिफायर-1 और श्रीलंका क्वालिफायर-2 टीम रहेगी।

पहले क्वालिफाई करने के बावजूद श्रीलंका Q-2 क्यों?
श्रीलंका ने 4 दिन पहले जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर क्वालिफाई किया। श्रीलंका क्वालिफायर के सुपर-6 स्टेज के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही और टीम ने नीदरलैंड्स से पहले क्वालिफाई किया, इसके बावजूद टीम को क्वालिफायर-2 बनाया गया।

ऐसे में सवाल उठता है कि श्रीलंका क्वालिफायर-2 क्यों है? इसकी वजह है, ICC के नोट, जो संस्था ने वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी करते हुए शेयर किए थे।

4 पॉइंट्स में समझते हैं ICC के नोट में क्या था…

Exit mobile version