पटना: बिहार में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 17 सीटिंग सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। पार्टी ने फैसला किया है कि अपने मौजूदा विधायकों का टिकट नहीं काटा जाएगा। ये निर्णय दिल्ली में शुक्रवार को हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, बाकी सीटों पर नवरात्रि के बाद, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होने के बाद ही उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। इस कदम से पार्टी ने अपने वर्तमान विधायकों में विश्वास जताया है।
बिहार में कांग्रेस के ये हैं 17 विधायक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 17 सीटिंग सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए। कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायकों का टिकट नहीं काटा जाएगा। दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बिहार में कांग्रेस के अभी कुल 17 विधायक हैं।
- अररिया- अविदुर रहमान
- किशनगंज- इजाहरुल हुसैन
- कसबा- मोहम्मद आफाक आलम
- कदवा- शकील अहमद खान
- मनिहारी- मनोहर प्रसाद सिंह
- मुजफ्फरपुर- बिजेंद्र चौधरी
- करगहर- संतोष मिश्रा
- कुटुंबा- राजेश राम
- औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह
- हिसुआ- नीतू कुमारी
- महाराजगंज – विजय शंकर दुबे
- राजापाकर- प्रतिमा दास
- खगड़िया- छत्रपति यादव
- भागलपुर- अजीत शर्मा
- जमालपुर- अजय कुमार सिंह
- बक्सर- संजय कुमार तिवारी
- राजपुर- विश्वनाथ राम

