देशभर के 200 यूनिवर्सिटी के 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे*
इंदौर। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा इंदौर में 16-17 जनवरी को अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर के उच्च शिक्षा में कार्यरत केंद्रीय, राज्य स्तरीय 200 संस्थानों के 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे स्थानीय प्रतिनिधियों सहित कुल 1000 प्रतिनिधि इसमें सहभागिता करेंगे।आयोजन में केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ,आईआईएम निदेशक, आईआईटी निदेशक , केंद्रीय एवं राज्य संस्थानों के कुलाधिपति, चेयरमैन ,निदेशक ,उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य ,शिक्षाविद एवं प्राध्यापक शामिल होंगे। आयोजन में मध्यप्रदेश शासन का उच्च शिक्षा विभाग, निजी वुश्ववि विनियामक आयोग मध्यप्रदेश, आल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन अपना सहकार दे रहा है।उक्त जानकारी देते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कुलपति प्रो रेणु जैन एवं विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ शशिरंजन अकेला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्यउच्च शिक्षा में कार्य करने वाले निजी उच्च शिक्षा संस्थानों ,शासकीय उच्च शिक्षा संस्थानों को एक प्लेटफार्म पर लाकर संवाद एवं साझा मंच स्थापित करना है इस दो दिवसीय आयोजन में उद्घाटन एवं समापन सत्र के अलावा 6 तकनीकी सत्र संपन्न होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में सम्पन्न होने वाले
दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन खंडवा रोड यूनिवर्सिटी पर किया गया है 16 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे से होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि
डॉ मोहन यादव शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहेंगे । उद्घाटन सत्र में प्रोफेसर जगदीश कुमार चेयरमैन यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन नई दिल्ली, प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, प्रोफ़ेसर पंकज मित्तल सचिव एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली, प्रोफेसर भरत शरण सिंह फी रेगुलेटरी कमिशन निजी विश्वविद्यालय चेयरमैन मध्य प्रदेश उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह दिनांक 17 जनवरी को सायंकाल 5:00 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री रमेश बैस माननीय राज्यपाल झारखंड, प्रोफेसर सीताराम चेयरमैन एआईसीटीई नई दिल्ली ,डॉक्टर नरेंद्र कुमार तनेजा महासचिव विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान श्री के. एन. रघुनंदन राष्ट्रीय संगठन मंत्री विद्याभारती उच्च शिक्षा सल संस्थान मौजूद रहेंगे ।समापन समारोह में उच्च शिक्षा में आगामी कार्य की दिशा की दृष्टि से न्यूनतम साझा कार्यक्रम हेतु डिक्लेरेशन भी जारी किया जावेगा। आयोजन में जापान ,युगांडा ,नेपाल एवं अन्य देशों के दूतावास की और से उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर चर्चा में शामिल होंगे।
दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न आयामों पर चर्चा एवं संवाद होंगे जिसके विषय
१.संस्थाओं के आपसी संबंधों को बढ़ावा एवं पोषण,
२.सतत विकास एवं मूल दक्षताए
३.शोध एवं नवाचार
४.नेतृत्व एवं शासन
५.उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय विकास रहेंगे।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में वक्ता के रूप में डॉ कृष्णगोपाल सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरपी तिवारी वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब भटिंडा, प्रोफेसर नवीन सेठ वीसी गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद, प्रोफेसर अमी उपाध्याय वीसी बाबासाहेब आंबेडकर यूनिवर्सिटी अहमदाबाद, दीपक कुमार डायरेक्टर आईआईएम रांची, प्रोफ़ेसर पंकज मित्तल डायरेक्टर आयआयएम शिलांग, प्रोफेसर बीवी रामन्ना रेड्डी एनआईटी कुरुक्षेत्र ,प्रोफेसर नागेश्वर राव वीसी इग्नू नई दिल्ली ,हिमांशु राय डायरेक्टर आयआयएम इंदौर, डॉ यदुनाथ पाउडेल नेपाल ,भीमराव मैत्री डायरेक्टर आई एम नागपुर सहित देश की 200 यूनिवर्सिटी के 600 से अधिक प्रतिनिधि इसमें सहभागिता करेंगे। इस आयोजन के मुख्य उद्देश्य
संस्थागत विकास हेतु शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य समन्वित सहयोग की संभावनातलाशकरना,
शैक्षणिक संस्थाओं के विकास में अवरोधक विषयों की पहचान करना एवं चुनौती का विश्लेषण करके संस्थानों के समुचित विकास हेतु वांछित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सुझाव देना ,संस्थाओं के समग्र विकास हेतु परस्पर समन्वय करके एकरूप रोडमैप बनाना ,संस्थाओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के समाधान हेतु साझा मंच प्रदान करना, संस्थाओं के समग्र एवं सतत विकास हेतु उद्देश्य निर्धारित करना ,समान विचारधारा वाले शिक्षा संस्थानों के मध्य नेटवर्क स्थापित करना एवं सतत संवाद सुनिश्चित करना ,सामाजिक प्रतिबद्धता निर्धारित करना एवं राष्ट्रहित हेतु उच्च शिक्षा संस्थान की समेकित रूप में क्या कार्य कर सकते हैं निर्धारित करना।
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम पिछले कई महीनों से इस आयोजन को मूर्त रूप देने में जुटी हुई है और इंदौर की गरिमा के अनुसार आने वाले अतिथियों के स्वागत की तैयारियां की जा रही है इस आयोजन में सहयोगी के रूप में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ,मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमिशन एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज शामिल है ।इस आयोजन समिति में इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के प्रो आशुतोष मिश्रा कुलसचिव अजय वर्मा ,उपकुलसचिव प्रज्वल खरे डॉअभिलाष ठाकुर एवंप्रो आशीष पाठक लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं मुख्य आयोजन समिति मेंविश्वविद्यालय के चंदन गुप्ता, डॉक्टर एलके त्रिपाठी, विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के असीम त्रिवेदी, डॉक्टर कन्हैया अहूजा , विश्वामित्र तिवारी, नितिन तापड़िया ,रोहिताश्व शर्मा, संजय प्रसाद ,डॉ अभय गुप्ता ,डॉ सोनल भाटी ,डॉ कपिल शर्मा ,नरेंद्र कुशवाहा ,एम डी सोमानी ,अर्चना कर्णावत ,डॉ बीसी अग्रवाल अपने अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

