Site icon अग्नि आलोक

*सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आज* 

Share

*इंदौर ।पूर्व सांसद कल्याण जैन के निधन पर आज 16 जुलाई रविवार को दोपहर 3:00 बजे सर्व दलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अभिनव कला  समाज सभागृह गांधी हाल में रखा गया है ।* उक्त जानकारी देते हूए वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल एवं रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि कल्याण जैन का निधन 13 जुलाई को हो गया था ।

आपने कहा कि श्री जैन इंदौर के जुझारू समाजवादी नेता रहे हैं उन्होंने  नर्मदा आंदोलन सहित कई आंदोलनों का नेतृत्व किया विधानसभा  और लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए किसानों मजदूरों तथा आम लोगों की समस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई । उनके कामों को याद करने तथा श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की विभिन्न राजनीतिक दलों ट्रेड यूनियनों और अन्य जनसंगठनों की श्रद्धांजलि सभा 16 जुलाई रविवार को दोपहर 3 बजे अभिनव कला समाज सभागृह गांधी हॉल इंदौर में आयोजित की गई है।

Exit mobile version