Site icon अग्नि आलोक

विरोध के बीच खातीपुरा मंदिर के बाहर की छह दुकानें हटाईं

Share

इंदौर

खातीपुरा में राम मंदिर के आगे बनी छह दुकानों को भी निगम की रिमूवल टीम ने शनिवार को हटा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया और मंदिर प्रबंधन को भी जमकर कोसा। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया खातीपुरा राम मंदिर ने सालों पहले दुकानें किराए पर दी थीं। बाद में किराएदारी खत्म कर मंदिर का निर्माण कर लिया। यहां पहले 12 दुकानें थी, जिनमें से छह हट गईं और छह बची थीं। ये दुकानें मंदिर के एमओएस और पार्किंग स्थल पर हैं।

इन्हें हटाने के लिए प्रशासन से निर्देश मिले थे। लगातार दुकानदारों को नोटिस देकर हटने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वे वहीं जमे थे। इस पर शनिवार को निगम का अमला कार्रवाई करने पहुंचा तो दुकानदारों ने स्टे आने का कहते हुए कार्रवाई रोकने की कोशिश की और कहा दुकान में हमारा सामान है। इस पर निगमकर्मियों ने दुकानों के शटर खुलवाकर सामान निकाला और कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों के परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर भड़ास निकाली।

बाड़ा तोड़ते समय महिलाओं को डंडे से धकेलने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
इधर शुक्रवार को हीरा नगर क्षेत्र में बाड़ा तोड़ने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिलाओं को डंडे से धकेला था। इसमें दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इनके नाम सब इंस्पेक्टर संजय सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह हैं।

Exit mobile version