अडानी मामले पर SEBI चेयरमैन माधबी पुरी बुच ने कहा है कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने हमें निर्देश दिया है कि हम समिति को सटीक अपडेट दें। इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करना अनुचित होगा।’ वीडियो जारी कर बोला अमृतपाल- मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सका ,सरेंडर की 3 शर्तें- मारपीट न हो, पंजाब की जेल में रखें, सरेंडर को गिरफ्तारी न बताएं कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को कराए जाएंगे। मतगणना 13 मई को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कर्नाटक चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को संक्रमण के 300 नए मामले आए, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई।
बीते 12 दिन से फरार चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उसने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मांग की कि 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर ‘सरबत खालसा’ यानी धर्मसभा बुलाया जाए। जिसमें पूरी सिख कौम हिस्सा ले। उसने देश-विदेश में बसे सिख समाज से ‘सरबत खालसा’ में शामिल होने की अपील की है।
अमृतपाल ने कहा,‘ मैं बिल्कुल ठीक हूं। कोई मेरा बाल भी बांका नहीं कर सका। मेरी गिरफ्तारी ऊपर वाले के हाथ में है। यह मसला सिर्फ मेरी गिरफ्तारी का नहीं, सिख कौम पर हमले का है। मुझे गिरफ्तारी देने से डर नहीं लगता। अगर हमें पंजाब के मसले हल करवाने हैं तो सरबत खालसा का आयोजन किया जाए। यह वैसा होना चाहिए जैसा अहमद शाह अब्दाली के श्री दरबार साहिब पर हमले के दौरान हुआ था।’
उधर, राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज शिकायत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। दरअसल, ममता दिसंबर 2021 में मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यहां जब राष्ट्रगान शुरू हुआ, तब भी वे बैठी रहीं। कुछ सेकेंड बाद अचानक उठीं और दो लाइन गाने के बाद चली गईं।
1. अमृतपाल के सरेंडर की 3 शर्तें- मारपीट न हो, पंजाब की जेल में रखें, सरेंडर को गिरफ्तारी न बताएं
अमृतपाल सिंह के पंजाब में ही छिपा होने की आशंका जताई गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह अमृतसर में गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब या बठिंडा के तलवंडी साहिब स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में आकर सरेंडर कर सकता है। यह इनपुट मिलते ही पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल ने सरेंडर के लिए 3 शर्तें रखी हैं।
पहली- पुलिस कस्टडी में उसके साथ मारपीट न की जाए। दूसरी- उसे सिर्फ पंजाब की जेल में ही रखा जाए। तीसरी- उसके सरेंडर को गिरफ्तारी न बताया जाए। सूत्रों की मानें तो कुछ धार्मिक नेता उसके सरेंडर को लेकर मध्यस्थता कर रहे हैं। वहीं अमृतपाल को पकड़ने में नाकाम रहने पर जालंधर पुलिस के 6 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें जालंधर रूरल के SSP स्वर्णदीप सिंह भी शामिल हैं।
2. राष्ट्रगान का अपमान, ममता को राहत नहीं, भाजपा नेता की शिकायत पर समन जारी हुआ था
दिसंबर 2021 में ममता बनर्जी दो दिन के मुंबई दौरे पर थीं। यहां यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में ममता बतौर गेस्ट मौजूद थीं। यहां उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया था। ममता के इस रवैये से नाराज भाजपा नेता विवेकानंद गुप्ता ने मार्च 2022 में कफ परेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ममता बनर्जी को समन जारी किया था।
ममता ने अपने खिलाफ जारी समन को जनवरी 2023 में स्पेशल MP-MLA कोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर कोर्ट ने मजिस्ट्रेट से शिकायत पर नए सिरे से विचार करने को कहा था, जबकि ममता की मांग थी कि शिकायत रद्द की जाए। MP-MLA कोर्ट से अपने पक्ष में फैसला न मिलने के बाद ममता ने हाईकोर्ट में अपील की थी। लेकिन हाईकोर्ट की बेंच ने शिकायत रद्द करने से इनकार कर दिया।
3. सदस्यता जाने के बाद पहली बार संसद पहुंचे राहुल, कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए
राहुल गांधी अपनी संसद सदस्यता खोने के बाद पहली बार संसद पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के संसदीय दल के दफ्तर में पार्टी सांसदों के साथ मीटिंग की। यहां आधा घंटा रुकने के बाद वे मां सोनिया गांधी के साथ चले गए। उधर, कांग्रेस नेता लगातार दूसरे दिन काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर उठे विवाद को भी सुलझा लिया गया है।NCP चीफ शरद पवार और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बीच बैठक में शरद पवार ने सुलह की पहल की। संसद परिसर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत की मीटिंग भी हुई। इसमें राउत को दोनों नेताओं ने आश्वस्त किया कि इस बारे में सावधानी बरती जाएगी।
4. बैंक टू बैंक UPI ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे, सिर्फ वॉलेट जैसे प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट से ट्रांजैक्शन पर फीस लगेगी
UPI को ऑपरेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि बैंक टू बैंक UPI ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे। लेकिन वॉलेट जैसे प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए 2 हजार रुपए से ज्यादा का UPI पेमेंट किया जाता है, तो 1.1% तक की इंटरचेंज फीस लगेगी। हालांकि इंटरचेंज फीस मर्चेंट से वसूला जाएगा। आम लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे।
उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर 2,000 रुपए से ज्यादा पैसे के लिए अपने पेटीएम वॉलेट को लोड करने के लिए UPI का इस्तेमाल करता है। इस केस में PPI इश्यूअर यानी पेटीएम को यूजर के बैंक को वैलेट-लोडिंग सर्विस चार्ज के रूप में 15 बेसिस पॉइंट की फीस पे करनी होगी। पेटीएम, फोनपे, अमेजन के पास अपने ऐप्स के भीतर वॉलेट सर्विसेज हैं, जैसे पेटीएम वॉलेट, फोनपे वॉलेट, अमेजन पे वॉलेट।
5. पाकिस्तान में फ्री आटा लेने गए लोगों की मौत, रमजान के पवित्र महीने में जान गंवा रहे लोग
24 मार्च को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ खुद आटा बांटने वाले सेंटर पर पहुंचे थे।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुफ्त आटा लेने के लिए मचे भगदड़ में 11 लोगों की मौत चुकी है। ये मौतें रमजान के पवित्र महीने में हुई है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान में एक किलो आटे की कीमत 185 रुपए है। लाहौर में एक रोटी 40 रुपए में मिल रही है। गरीबों को राहत देने के लिए सरकार ने मुफ्त आटा बांटने की स्कीम शुरू की है।
लेकिन इसका फायदा गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। वजह यह है कि सरकारी अफसर खराब क्वॉलिटी का आटा भी ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं। पिछले हफ्ते पाकिस्तान में महंगाई दर 47% थी। जनवरी में यह 27.6% थी। यह 1975 के बाद सबसे ज्यादा है। 31 जनवरी को IMF की एक टीम पाकिस्तान पहुंची थी। लेकिन 10 दिन की बातचीत के बाद भी कर्ज की किश्त मंजूर किए बिना लौट गई।
एल्डरमैन नियुक्ति मामला: दिल्ली सरकार की याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) की ओर से एमसीडी में मनोनीत पार्षद यानी एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने अधिवक्ता शादन फरासत के साथ भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दलीलें पेश की। शीर्ष अदालत ने दिल्ली एलजी के कार्यालय को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को निर्धारित की। सरकार की याचिका में कहा गया, 1991 में अनुच्छेद 239ए ए के प्रभाव में आने के बाद से यह पहली बार है कि निर्वाचित सरकार को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए उपराज्यपाल द्वारा इस तरह का नामांकन किया गया है, जिससे एक अनिर्वाचित कार्यालय को एक ऐसी शक्ति का अधिकार मिल गया है जो विधिवत निर्वाचित सरकार से संबंधित है। दिल्ली सरकार ने 3 और 4 जनवरी, 2023 के आदेशों और परिणामी राजपत्र अधिसूचनाओं को रद्द करने की मांग की, जिसके तहत एलजी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 10 नामित सदस्यों को अपनी पहल पर नियुक्त किया, न कि मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह पर।
दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना.
- भाजपा ने सुनील ओझा को बनाया बिहार का सह प्रभारीभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। ओझा अभी तक उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति एवं फेरबदल को लेकर आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा कि सुनील ओझा की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। (IANS)
- नोएडा के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच जारीनोएडा के सेक्टर-8 के बाद अब सेक्टर-5 हरौला स्थित शराब के ठेके के सामने नाले में 20 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि नाले में शव मिलने का 13 दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले नोएडा के नाले में एक महिला के कुछ अंग मिले थे। जिनकी जांच अभी जारी है।
- दिल्ली विश्वविद्यालय के IP कॉलेज में फेस्ट के दौरान कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर छात्राओं ने कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्राओं को हिरासत में लिया।

