Site icon अग्नि आलोक

नाराज जनता सपा को जितवा सकती है 400 सीट, BJP के पास प्रत्याशी तक नहीं: अखिलेश यादव

Share

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी) आज साइकिल यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा का नारा है ‘यूपी का ये जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश”. साइकिल यात्रा से पहले लखनऊ (Lucknow) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ) ने प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को ओलिंपिक में ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत मुबारकबाद और बधाई दी. इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने पहले कहा था कि यूपी में सपा350 सीटें जीतेगी, लेकिन जिस तरह से लोगों में गुस्सा है उसे देख लगता है कि जनता समाजवादी पार्टी को 400 सीट जितवा सकती है.

अखिलेश ने कहा कि साइकिल यात्रा के लिए समाजवादी पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता आज सड़कों पर है. आज हम समाजवादी पार्टी के संस्थापक हमारे नेता जनेश्वर मिश्र को याद कर रहे हैं. जनेश्वर मिश्र जी से हमने सीखा था कि हक़ के लिए कैसे संघर्ष करना है. हम अपने हकों के लिए संघर्ष करने जा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई . कोरोना के मिस मैनेजमेंट की वजह से न जाने कितने लोगों की जान चली गई. अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में जिस तरह की नाराजगी है, उससे हो सकता है कि समाजवादी पार्टी को जनता 400 सीट जितवा दे.

किसानों के मुद्दे पर बोले…
भाजपा के घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज उत्तर प्रदेश का किसान जानना चाह रहा कि काले क़ानून के बाद, जिस तरह से मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई? आज भी किसानों के गन्ने का बकाया है:

भाजपा के घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज उत्तर प्रदेश का किसान जानना चाह रहा कि काले क़ानून के बाद, जिस तरह से मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई? आज भी किसानों के गन्ने का बकाया है:

Exit mobile version