एक मील चौड़ा क्षुद्रग्रह मार्च में पृथ्वी से होकर गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से जानकारी दी गई है कि इस महीने 21 मार्च को एक विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। धरती से टकराने की किसी संभावनाओं को वैज्ञानिकों ने खारिज कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये क्षुद्रग्रह हमारे ग्रह से करीब 12.5 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। माना जा रहा है कि आकार में यह क्षुद्रग्रह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी दोगुना है।
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षुद्रग्रह को 2001 FO32 नाम दिया गया है। इसे दो दशक पहले खोजा गया था। एजेंसी की ओर से बताया गया कि इस क्षुद्रग्रह की परिधि तीन हजार फीट है और 77,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है। आमतौर पर अधिकांश क्षुद्रग्रह इसी रफ्तार से आते हैं।
सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के निदेशक, पॉल चोडस के मुताबिक जितनी दूरी से क्षुद्रग्रह गुजरने वाला है वह दूरी चंद्रमा से धरती की दूरी के लगभग 5.25 गुना है। नासा के वैज्ञानिक लांस बैनर की मानें तो 20 साल पहले खोजे गए इस क्षुद्रग्रह के बारे में फिलहाल बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन इसके पृथ्वी के नजदीक से गुजरने से हमें इसके बारे में बहुत कुछ जानने का मौका जरूर मिलेगा।
दूरबीन से देख सकेंगेः
दक्षिणी क्षितिज के थोड़ा ऊपर की ओर 21 मार्च को सूर्यास्त के ठीक बाद इसे आठ इंच के एपर्चर टेलीस्कोप के माध्यम से देखना संभव होगा। बता दें कि इस क्षुद्रग्रह को पहली बार न्यू मैक्सिको में साल 2001 में खोजा गया था।
क्या होता है क्षुद्रग्रह
-सूर्य के इर्दगिर्द चक्कर लगाने वाले छोटे खगोलीय पिंड ‘क्षुद्रग्रह’ कहलाते हैं। ये मुख्यत: मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद ‘एस्टेरॉयड बेल्ट’ में पाए जाते हैं। हालांकि, कई बार पृथ्वी के करीब से गुजरने के कारण इनसे अच्छा खासा नुकसान भी संभव है।
विशालकाय आकार
-बुर्ज खलीफा : 2720 फीट
-शंघाई टावर : 2073 फीट
-‘2010एनवाई65’ : 1017 फीट
-स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी : 310 फीट
-कुतुब मीनार : 240 फीटएक और आफतएक और आफतएक और आफतएक और आफत

