Site icon अग्नि आलोक

टोंगा ज्वालामुखी में एक और बड़ा विस्फोट, न्यूजीलैंड-फिजी पर फिर सूनामी का खतरा

Share

नई दिल्ली

प्रशांत महासागर में टोंगा आईलैंड के पास ज्वालामुखी में एक और बड़ा विस्फोट हुआ है। इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी AFP ने इस बारे में जानकारी दी। विस्फोट की वजह से टोंगा के पड़ोसी देशों न्यूजीलैंड और फिजी में फिर से सूनामी का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले शनिवार को ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद टोंगा पर सूनामी आ गई।

शनिवार का विस्फोट इतना ज्यादा शक्तिशाली था कि सूनामी की लहरें जापान तक पहुंच गई। जापान के अमामी ओशिमा तट से करीब 4 फीट ऊंची सूनामी लहरें टकराई थी।

टेक्सास के सिनेगॉग पर आतंकी हमले के मामले में ब्रिटेन से 2 नाबालिग गिरफ्तार
अमेरिका के टेक्सास में रविवार को सिनेगॉग पर आतंकी हमले के मामले में ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर की पुलिस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले सिनेगॉग पर हमले के आरोपी ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम को FBI ने ढेर कर दिया था।

ग्रेटर मैनचेस्टर की पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ जानकारी साझा कर रही है। सिनेगॉग पर हमले का मकसद पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी की रिहाई था। आफिया अल कायदा से संबंध रखने के आरोप में अमेरिका की जेल बंद है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट में 150 कैंडिडेट्स के नाम
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी है। रविवार रात को जारी AAP की लिस्ट में 150 कैंडिडेट्स के नाम दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पहले ही अपनी पहली सूची जारी कर चुके हैं। यहां सात चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने 22 फरवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है।

मिशिगन यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट पर अवैध यौन संबंध के आरोप, नौकरी से हटाए गए

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के प्रेसिडेंट मार्क स्टीवन श्लीसेल को एक जूनियर महिला कर्मचारी के साथ अवैध यौन संबंध रखने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया है। यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ रीजेंट्स को 8 दिसंबर को एक गुमनाम शिकायत मिली थी। इस शिकायत में श्लीसेल पर आरोप था कि उनका एक जूनियर महिला कर्मचारी के साथ अवैध यौन संबंध है।

बोर्ड ऑफ रीजेंट्स का कहना है कि श्लीसेल ने यूनिवर्सिटी की पॉलिसी का उल्लंघन किया है। शनिवार को बोर्ड की स्पेशल मीटिंग में डॉ. श्लीसेल को तुरंत बाहर निकालने का फैसला किया गया है। बोर्ड ने पूर्व अध्यक्ष, मैरी सू कोलमैन को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

शनिवार को श्लीसेल को लिखे एक पत्र में बोर्ड ने कहा- इसमें कोई शक नहीं है कि आप इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ थे कि आपके और जूनियर महिला कर्मचारी के बीच का अवैध संबंध यूनिवर्सिटी की गरिमा और प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचाएगा। शादीशुदा श्लीसेल के चार बच्चे भी हैं।

टेक्सास के यहूदी मंदिर में 4 लोगों को बंधक बनाने वाला हमलावर ढेर

अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को यहूदी मंदिर (सिनेगॉग) में 4 लोगों के बंधक बनाने वाले हथियारबंद हमलावर को ढेर कर दिया गया । इस हमलावर की पहचान 44 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम के रूप में हुई। 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद FBI ने सिरफिरे को खत्म कर दिया।

हमलावर का मकसद टेक्सास की जेल में बंद पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी की रिहाई था। आफिया को अल कायदा से संबंध रखने के आरोप में अमेरिका में जेल की सजा सुनाई गई थी।

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 19 जनवरी को आएगी

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 19 जनवरी को घोषित की जाएगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बारे में जानकारी दी। सावंत ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

आज के अन्य प्रमुख इवेंट्स

Exit mobile version