Site icon अग्नि आलोक

पुलिसवाले सुरक्षा के लिए हैं या फिर लात मारने के लिए?…दिल्लीवालों में आक्रोश

Share

त्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में गत शुक्रवार को आक्रोश का माहौल था. यहां दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार तोमर ने एक मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मार दी. इस घटना का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों में गुस्सा बढ़ता देख तोमर को निलंबित कर दिया गया.

न्यूज़लॉन्ड्री ने इलाके के स्थानीय लोगों से बात की और पूछा कि क्या हुआ था. लोगों ने कहा कि मस्जिद में भीड़ थी, जिसके कारण कुछ लोग मस्जिद के बाहर पार्किंग वाले इलाके में नमाज अदा करने लगे. 

स्थानीय लोगों में से एक ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने पहले तो हमें नमान पढ़ने से रोका नहीं लेकिन बाद में उन्हें लात मारी. 

लोगों का कहना है कि तोमर का निलंबन काफी नहीं है बल्कि उसे नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए. वहीं, एक ने पूछा, “पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है या उत्पीड़न के लिए?”

देखिए ये वीडियो रिपोर्ट. 

Exit mobile version