अग्नि आलोक

*अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी कोलकाता पहुंचे,यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए आज से नामांकन*

Share

इस तानाशाह ने अपने 27 लीटर खून से लिखवाई थी कुरान, आसमान से बसाई थी ‘कैमिकल मौत’, मिली चूहों वाली गंदी मौत

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी शनिवार से भारत दौरे पर रहेंगे. इससे पहले 2011 में वो भारत दौरे पर आए थे.यूपी बीजेपी चुनाव के लिए आज नामांकन किया जाएगा. नामांकन व्यवस्था की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दी गई है जबकि 14 जनवरी को चुनाव कार्यक्रम की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दी गई है. केरल में शनिवार को 244 केंद्रों और 14 जिला समाहरणालयों में मतों की गिनती होगी तथा 2025 के महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे. राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी. चुनाव में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला था. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार तक बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है. एक्यूईडब्ल्यूएस के अनुसार, अगले छह दिनों के पूर्वानुमान में भी वायु गुणवत्ता के बहुत खराब श्रेणी में रहने की आशंका जताई गई है

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी कोलकाता पहुंचे

फुटबॉल के मतवाले शहर कोलकाता पर लियोन मेसी का बुखार चढ़ चुका है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का कोलकाता में जोरदार स्वागत करने के लिए इंतजार करते रहे।मेस्सी अपने तीन दिवसीय, चार शहरों के GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए कोलकाता पहुंचे थे। शनिवार तड़के 2:26 बजे बार्सिलोना के इस दिग्गज खिलाड़ी के आगमन ने पूरे शहर को उत्साह से भर दिया। मेसी भारत पहुंच चुके हैं।शनिवार को कोलकाता से अपने भारत दौरे की शुरुआत कर रहे फीफा विश्वकप की मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोन मेसी की एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब हैं

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी कोलकाता पहुंचे, और आधिकारिक तौर पर अपने 2025 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर इंडिया टूर की शुरुआत की. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर के दृश्य.

मेस्सी के 14 साल बाद भारत आने से खुशी का माहौल

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के प्रशंसक उनका नाम लेकर नारे लगा रहे हैं और अर्जेंटीना का झंडा तथा ‘बंगाल के मेस्सी’ टैग वाले झंडे लहरा रहे हैं, वे उस निजी होटल के बाहर अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जहां मेस्सी कोलकाता में अपने पहले दिन ठहरेंगे. जीओएटी इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता कहते हैं, मेस्सी के 14 साल बाद भारत आने से खुशी का माहौल है. प्रशंसकों के लिए भी यह अच्छा है, मेस्सी को देखने का एक अवसर. हमें नहीं लगता कि वह दोबारा लौटेंगे. फुटबॉल का भारत से जुड़ाव फिर से मजबूत हो रहा है. इससे पहले कभी इतने प्रायोजक भारतीय फुटबॉल के साथ नहीं जुड़े हैं.

यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए आज होगा नामांकन

यूपी बीजेपी चुनाव के लिए आज नामांकन किया जाएगा. नामांकन व्यवस्था की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दी गई है जबकि 14 जनवरी को चुनाव कार्यक्रम की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दी गई है.

बगदाद: दुनिया के सबसे खूंखार तानाशाहों में गिने जाने वाले एक राष्ट्रपति ने अपने राज में ऐसे-ऐसे कांड किए हैं, जिसके बारे में कल्पना करना भी मुश्किल है. बाकियों की तरह इस डिक्टेटर ने भी कई मासूमों की जान ली लेकिन इसने इसके साथ ही एक ऐसा काम किया, जो दुनिया के किसी तानाशाह ने नहीं किया होगा. इस पूर्व राष्ट्रपति ने अपने खून से कुरान लिखी थी, बताया जाता है कि उसने इसके लिए 27 लीटर खून निकलवाया और फिर उसी से कुरान लिखवाई. ये तानाशाह इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन थे, जिसने अपनी कारगुजारियों से दुनिया को सोच में डाल दिया था. हजारों हत्याएं करने वाला हैवान खून से कुरान लिखवाकर क्या साबित करना चाहता था?

इतिहास का सबसे खौफनाक कैमिकल अटैक

सद्दाम हुसैन की क्रूरता के कई किस्से हैं लेकिन इसमें सबसे गंदा कैमिकल हथियार का इस्तेमाल है. 1988 में, सद्दाम की सेना ने कुर्दिश शहर हलब्जा पर कैमिकल गैस से हमला किया था. जिसमें 5 हजार से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी. इसे इतिहास के सबसे खौफनाक नरसंहार के तौर पर जाना जाता है.

क्यों लिखी कुरान?

यही सद्दाम हुसैन अचानक से अल्लाह के प्रति इतना समर्पित हो गया था कि उसने अपने खून से कुरान लिखवा डाली थी. ये प्रेम 1996 में तब जागा था जब उसके बेटे उदय हुसैन पर जानलेवा हमला हुआ था लेकिन इस हमले में वो किसी तरह जिंदा बच गया. सद्दाम ने इसे अल्लाह का चमत्कार माना और उन्हें खुश करने के लिए एक कैलीग्राफर बुलाया, उसे खून से कुरान लिखने का दो से तीन साल का समय दिया. इसी पीरियड में सद्दाम ने अपना 27 लीटर खून निकाला.

डॉक्टर्स और धर्म गुरुओं ने दिखाई असलियत

हालांकि, डॉक्टर्स ने इस फैक्ट पर सवाल उठाए हैं कि किसी शख्स ने शरीर से 27 लीटर खून निकाल दिया लेकिन फिर भी जीवित रहा. कहा ये भी गया कि उसने लाल रंग की स्याही में अपना खून मिक्स किया था और इसी से कुरान के 605 पन्ने पूरे किए थे. इसे बगदाद की एक मस्जिद में रखा गया था लेकिन धार्मिक गुरुओं ने इसे पाप माना है.

चूहे वाली मौत

बता दें कि सद्दाम ने जितनी क्रूरता मासूमों के साथ की थी उसकी मौत भी उतनी ही दर्दनाक थी. अमेरिकी सेना से बचने के लिए वो किसी चूहे की तरह जमीन के अंदर छोटा सा और गंदा बिल बनाकर छुपा हुआ था, जब वो पकड़ा गया तो लोग उस छेद को देखकर हैरान रह गए कि इसमें एक इंसान कैसे छुपा रह सकता है. इसके बाद 2006 में, दुजैल नरसंहार मामले में सद्दाम हुसैन को देषी ठहराया गया और उसे फांसी की सजा सुनाई गई. उसकी फांसी की फुटेज भी किसी तरह लीक हो गई थी, जिसमें लोगों ने क्रूरता का दर्दनाक अंत देखा.

Exit mobile version