Site icon अग्नि आलोक

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Share

भोपाल की कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की शनिवार को सुनवाई के बाद जारी किया है। आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है। मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्‌डू सांसद बने थे।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी फोटो समेत अखबारों में प्रकाशित हुई थी। इस मामले में मानहानि का केस भोपाल कोर्ट में दर्ज कराया गया था।

प्रेमचंद गुड्‌डू दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। गुड्‌डू मूल रूप से कांग्रेसी हैं। साल 2018 में गुड्डू कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में चले गए थे और अब दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।

Exit mobile version