Site icon अग्नि आलोक

खंडवा लोकसभा उपचुनाव :कांग्रेस से अरुण यादव का दावा, BJP में नंदकुमार के बेटे की दावेदारी

Share

खंडवा

खंडवा में लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियों के बीच BJP-कांग्रेस के संभावित दावेदार भी आगे आ रहे हैं। कांग्रेस से अरुण यादव अपनी दावेदारी जता चुके हैं, तो BJP में अभी तक खुलकर कोई सामने नहीं आया। हालांकि, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस का कहना है कि उनकी पार्टी में कार्यकर्ता होते हैं न कि दावेदार। दावेदारी की प्रथा भाजपा में नहीं है।

सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह अभी तक खुलकर सामने नहीं आए हैं।  उन्होंने कहा कि हम तो पार्टी के कार्यकर्ता हैं। टिकट की बात है, तो यह निर्णय पार्टी लेगी। कांग्रेस से अरुण यादव का कहना है कि मेरी खंडवा लोकसभा उपचुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। पार्टी टिकट देगी, तो जरूर चुनाव लड़ूंगा। पार्टी में भी यादव को टिकट दिए जाने पर लगभग सहमति है। इससे पहले अरुण यादव खंडवा संसदीय क्षेत्र से 2009 का चुनाव जीतकर सांसद बने और मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

हमारे यहां दावेदारी की प्रथा नहीं: चिटनिस
उपचुनाव से पहले सक्रियता के सवाल पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा, नंदू भैया के न रहने से क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। हम लोग पार्टी कार्यकर्ता, जनसेवक बनकर उनकी कमी को पूरा कर रहे हैं। बुरहानपुर के अलावा, खंडवा-खरगोन के कार्यकर्ता व लोग समस्या लेकर आते हैं, तो मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्री-अफसरों से उनका निराकरण कराती हूं। रही बात उपचुनाव की, तो अरुण यादव कांग्रेस से दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा में दावेदारी की प्रथा ही नहीं है। यहां पार्टी का हर सदस्य कार्यकर्ता बनकर काम करता है न कि दावेदार।

खंडवा संसदीय क्षेत्र से अब तक रहे सांसद

Exit mobile version