Site icon अग्नि आलोक

अनलॉक होते ही मुंबई बेकाबू:कोरोना का डर भूले लोग,सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी, बस स्टैंड पर नजर आई भीड़

Share

मुंबई

कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से करीब डेढ़ महीने तक लॉक रही मुंबई सोमवार को फिर से अनलॉक हुई। हालांकि अनलॉक होते ही मुंबई की सड़कों पर जो नजारा दिखाई दिया, वह परेशानी बढ़ाने वाला है। शहर के खुलते ही कई इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते नजर आए।

दफ्तर जाने के लिए लोग BEST बस स्टॉप पर लाइनों में लगे हुए नजर आए। फिलहाल बस में सिर्फ उतने ही लोग एक बार में जा सकते हैं, जितनी सीटें उपलब्ध हैं। किसी को भी खड़े होकर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। ठाणे शहर से मुंबई आने वाली गाड़ियों की संख्या में आज काफी इजाफा देखा गया। जिसकी वजह से मुलुंड चेक नाका के पास लंबा जाम लग गया। पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर मुंबई को कैटेगरी-3 में रखा गया है।

बस स्टैंड पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए नजर आए।

मुंबई में आज से यह खुला

सोमवार सुबह से ही बेस्ट की बसों में सफर करने के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे की खास ड्राइव
मुंबई लोकल में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने सोमवार से विशेष ड्राइव शुरू की है, ताकि सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही यात्रा कर सकें। हालांकि अनलॉक के पहले दिन जैसे हालात मुंबई में दिखाई दिए, उनसे कोरोना के पलटवार का खतरा बढ़ सकता है।

Exit mobile version