Site icon अग्नि आलोक

कमलनाथ की एंट्री होते ही गुत्थमगुत्था हुए कांग्रेसी, पूर्व विधायक जाली तोड़कर बाहर गिरे

Share

सतना

रैगांव में मंगलवार को रामपुर बाघेलान के पूर्व विधायक राम लखन सिंह कमलनाथ की अगवानी करने के चक्कर में नीचे गिर पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रैगांव के सिंहपुर में उपचुनाव प्रचार के लिए गए थे। नाथ के सुरक्षाकर्मी मंच पर उनके जाने के लिए रास्ता बना रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ता पीछे की ओर गिरे और सबसे पीछे खड़े पटेल चपेट में आ गए। कार्यकर्ता पटेल के ऊपर गिरे और पटेल जाली तोड़ते हुए नीचे गिर पड़े। सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने पटेल को उठाया।

धक्का लगते ही पटेल का बैलेंस गड़बड़ा गया।

कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में माहौल बनाने सिंहपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। कमलनाथ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच के किनारे खड़े हुए थे। पटेल भी कमलनाथ के स्वागत के लिए मंच के नीचे ही खड़े थे।

पटेल जाली को तोड़ते हुए नीचे गिर पड़े।

पटेल वहां लगी जाली को तोड़ते हुए जमीन पर गिर गए। उनका पैर जाली में फंस गया, कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया। बता दें कि पटेल सतना के रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रहे हैं, बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

जब तक पटेल संभलते कमलनाथ उनके सामने आ चुके थे।

Exit mobile version