Site icon अग्नि आलोक

भाजपा में बगावत का बिगुल; पार्षदों की सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर

Share

इंदौर

निगम चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही भाजपा में बगावत का बिगुल बज गया। जैसे ही दावेदारों को खुद के नाम कटने की जानकारी लगी तो हंगामा शुरू हो गया। टिकट के एेलान के बाद शुक्रवार शाम काे विराेध और तेज हाे गया। सबसे ज्यादा विवाद विधानसभा क्षेत्र 1, 2 और राऊ में दिखाई दिया।

टिकट कटने से नाराज कई दावेदार सड़क पर उतर आए। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का पूर्ण पालन होता है। इसलिए किसी भी कार्यकर्ता को टिकट कटने से नाराजगी है, आपत्ति है तो वे पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। अपील करें, पार्टी सुनवाई करेगी। किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होगा।वार्ड-6 में दावेदार रंजना खाटवा, शकुंतला राठौर, आशा कौशल और पलक शर्मा कार्यकर्ताओं, समर्थकों की भीड़ लेकर बड़ा गणपति पर एकत्र हुए। सभी ने कहा कि वार्ड में पैराशूट से एंट्री की गई। स्थानीय कार्यकर्ता जो पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय थे, उनको नजरअंदाज किया।

बगावत कैसी-कैसी

मेयर के दावेदारों को पार्षद के भी टिकट नहीं दिए

अजयसिंह नरूका, दिलीप शर्मा, दीपक जैन टीनू महापौर के दावेदार थे, इनके टिकट कट गए। बलराम वर्मा (भाई मधु वर्मा दावेदार थे) को भी टिकट नहीं मिला। बागियों को भी मिला मौका पिछली बार रूपेश देवलिया बगावत कर चुनाव लड़े अौर जीते थे। इस बार पत्नी निशा देवलिया को वार्ड-44 से टिकट मिला है। लालबहादुर वर्मा भी बागी हो गए थे। इस बार पार्टी ने वार्ड-26 से टिकट दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने नेताओं के परिजन को टिकट नहीं देने की बात कही थी, लेकिन 9 वार्डों में नेताओं के परिजन को ही टिकट दिए गए हैं। मुस्लिम बहुल वार्डों में बदले चेहरे वार्ड-2 : चंदननगर से बबली नरवरे, वार्ड-8 जूना रिसाला से नीता मुकेश शर्मा, वार्ड-38 हाजी कॉलोनी से ममता जोशी, 39 नाहरशाहवली से हेमलता रामेश्वर चौहान, वार्ड-53 आजादनगर से अर्जुन मेहरा, वार्ड- 68 बंबई बाजार से सूरज सिरवैया को टिकट दिया गया। हालांकि वार्ड-73 से बोहरा समाज की मारिया महूवाला को टिकट दिया गया। वार्ड-4 : से बरखा मालू को टिकट मिला। ये पूर्व पार्षद गोपाल मालू की बहू हैं। वार्ड-3 से संदीप दुबे की पत्नी शिखा दुबे, वार्ड-76 में राजेश वानखेड़े की पत्नी शिल्पा को टिकट मिल गया। वहीं, वार्ड-23 में वीरेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी को टिकट मिला। सुमित्रा महाजन के करीबी महेश जोशी की पत्नी संगीता को वार्ड-37 से टिकट दिया गया। वार्ड-38 से नारायण जोशी की पत्नी ममता जोशी को टिकट मिला। मंडल अध्यक्ष रहे दिनेश सोनगिरा की पत्नी सुनीता सोनगिरा वार्ड 43 से टिकट लेने में सफल रहीं। वार्ड-48 से अनिल गौहर की पत्नी विजयलक्ष्मी को, वार्ड-52 में मंडल अध्यक्ष उमेश मंगरोला की पत्नी सपना को टिकट मिला है। दो बार पार्षद रहे एडवोकेट दिनेश पांडे की पत्नी रूपा पांडे को वार्ड 62 से टिकट मिला।

विवादों से भी नाता… युवराज उस्ताद की पत्नी को मिला टिकट

सबसे चौंकाने वाला टिकट युवराज उस्ताद की पत्नी स्वाति काशिद का रहा। उन्हें भाजपा ने वार्ड 56 से मैदान में उतारा। जीतू यादव वार्ड-24 से टिकट लाने में सफल रहे।

और ये चौंकाने वाले नाम

Exit mobile version