Site icon अग्नि आलोक

*एशिया कप 2025:मैच एक और कारनामे अनेक.. टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए*

Share

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से रौंद दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम सिर्फ 57 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, उसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ 27 गेंदों पर मैच को एक विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स टूटे और बने। ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स की बात हम आगे करने वाले हैं।

सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई यूएई की टीम

यूएई की टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई। ये टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम साल 2023 में भारत के खिलाफ सिर्फ 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी। लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट चुका है।

पहली गेंद पर छक्का

भारतीय क्रिकेट में टी20आई के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं। इनमें बल्लेबाजों द्वारा पहली गेंद पर छक्का मारने का रिकॉर्ड शामिल है। रोहित शर्मा ने 2021 में अहमदाबाद में आदिल राशिद की गेंद पर छक्का मारा था। फिर 2024 में यशसवी जायसवाल ने हरारे में सिकंदर रजा को छक्का जड़ा। 2025 में संजू सैमसन ने मुंबई में जोफ्रा आर्चर को और अभिषेक शर्मा ने दुबई में हैदर अली को पहली गेंद पर छक्का मारा। अभिषेक इस लिस्ट में शामिल होने वाले बल्लेबाज हैं।

सबसे कम गेंद में मैच खत्म

सबसे कम गेंदों में पूरा होने वाला टी20आई मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच 2014 में चट्टोग्राम में हुआ था। इसमें सिर्फ 93 गेंदें फेंकी गई थीं। ओमान और इंग्लैंड के बीच 2024 में नॉर्थ साउंड में 99 गेंदों का मैच हुआ। यूएई और भारत के बीच दुबई में 106 गेंदों का मैच हुआ। ये भी एक रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा गेंद रहते जीत

सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उन्होंने 2024 में ओमान के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 101 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल की थी। भारत ने 2025 में यूएई के खिलाफ दुबई में 93 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की। टीम इंडिया इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ चुकी है।

Exit mobile version