अग्नि आलोक

एशिया का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया 2025 बेंगलुरु में शुरू

Share

एशिया का सबसे बड़ा एयर शो यानी एयरो इंडिया 2025 आज से बेंगलुरु में शुरू हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस एयर-शो का उद्घाटन किया. एयर शो में पहली बार अमेरिका और रूस जैसे दो बड़े देशों के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान नजर आएंगे. एयर शो में रूस के सुखोई-57 लड़ाकू विमान को भी शामिल किया गया है. एयरो इंडिया में रूस के सुखोई-57 के साथ अमेरिका के F-35 को भी जगह दी गई है. ये शो 10-14 फरवरी तक चलेगा. पहले दिन एयरो इंडिया में भारतीय वायुसेना के विमान 13 अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे.

महिला फाइटर पायलट

एक फॉर्मेशन होगा जिसमें वायुसेना प्रमुख खुद उड़ान भरेंगे. इसी तर्ज पर एक शक्ति फॉर्मेशन होगा जिसमें एक राफेल जेट और दो सुखोई फाइटर जेट होंगे. इस फॉर्मेशन को महिला फाइटर पायलट उड़ाएंगी. रविवार को वायुसेना प्रमुख और थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने येलहंका वायुसेना स्टेशन से एलसीए तेजस में उड़ान भरी. पिछले एयरो इंडिया 2023 में कुल 67 फ्लाइंग डिस्प्ले थे, इस बार 70 से ज्यादा फ्लाइंग डिस्प्ले होंगे. पिछली बार 23 स्टैटिक डिस्प्ले थे, इस बार 30 से ज्यादा होंगे. रक्षा मंत्री कॉन्क्लेव में 80 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे, जिसमें 26 देशों के रक्षा मंत्री खुद हिस्सा लेंगे.

https://twitter.com/i/status/1888802512427450384

कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

भारतीयों के लिए एयरो इंडिया 2025 के टिकट 2500 रुपये में उपलब्ध हैं. विदेशी लोग 50 अमेरिकी डॉलर चुकाकर बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 का आनंद ले सकते हैं. इन 5 दिनों के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एयर शो का आयोजन किया जाएगा. टिकट की बुकिंग एयरो इंडिया की वेबसाइट ataeroindia.gov.in से की जा सकती है. के माध्यम से किया जा सकता है. पहले तीन दिन यानी 10 से 12 फरवरी तक बिजनेस विजिटर्स के लिए एयर-शोर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 13 और 14 फरवरी को एयरो इंडिया 2025 को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. एयर-शो का स्थान बेंगलुरु शहर से लगभग 25 किमी दूर केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है।

Exit mobile version