Site icon अग्नि आलोक

*आसिम मुनीर को लंदन की सड़कों पर कार बम से उड़ाने की धमकी*

Share

पाकिस्तान में आर्मी चीफ की पोस्ट सबसे ताकतवर मानी जाती है. इतिहास में पहली बार किसी आर्मी चीफ को विदेशी धरती पर इस तरह की धमकी मिली है. जनरल जिया उल हक की मौत के बाद से पाकिस्तानी सेना में एक अनजाना डर हमेशा बना रहता है. ऐसे में लंदन की सड़कों पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद आसिम मुनीर अंदर तक हिल गए हैं और पाकिस्तान की तरफ से ब्रिटेन तक बचाव-बचाव की आवाज पहुंचा दी गई है. इस मामले पर इमरान खान की पार्टी PTI का भी रिएक्शन आया है और उन्होंने कोई और ही कहानी बताई है

पाकिस्तान में प्रमोशन पर प्रमोशन इकट्ठा कर रहे हैं लेकिन घर से बाहर निकलते ही आसिम मुनीर की सारी पावर पिद्दी हो जाती है. हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब तीन आर्मी के चीफ आसिम मुनीर विदेश में मिली एक धमकी से कांप उठे. उन्होंने अपने देश से ‘बचाओ-बचाओ’ की मैसेज भी भिजवा दिया है. असल में हुआ ये कि लंदन की सड़कों पर मुनीर को जनरल जिया उल हक जैसी मौत देने की धमकी दी गई. जिसका वीडियो देखकर मुनीर और उनके समर्थक अंदर तक हिल गए. उनकी सारी पावर धरी रह गई और सभी ने मिलकर एक सुर में यूके मदद की गुहार लगा डाली.
किसने मियां मुनीर को अंदर तक हिला दिया?
यह घटना ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड शहर की है, जहां पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन हो रहा था. इसी दौरान फील्ड मार्शल असीम मुनीर को लेकर विवादित बयान दिए और जनरल जिया उल हक की तरह मुनीर की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. UKPTIofficial नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो लाइव हुआ है. वीडियो में एक महिला प्रदर्शनकारी को यह कहते सुना गया कि मुनीर का हश्र भी जनरल जिया-उल-हक जैसा होगा, जिनकी 1988 में प्लेन धमाके में मौत हुई थी. जिसे सुनकर पाकिस्तान ने इसे लेकर ब्रिटिश अधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजी है, इसे डिमार्च कहा जाता है.

पाकिस्तान बोला ‘बचाओ-बचाओ’

पाकिस्तान का कहना है कि यह हिंसा को उकसावा देना है. सूत्रों के मुताबिक असीम मुनीर की सुरक्षा को लेकर इस्लामाबाद चिंतित है. पाकिस्तान आर्मी का अपने ही लोगों पर कंट्रोल खत्म हो रहा है. विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानी अब फौज से नहीं डरते हैं. ये पाकिस्तान के इतिहास का सबसे शर्मनाक मोड़ है. जिस सेना प्रमुख के नाम से कभी पूरा मुल्क थर्राता था, आज उसी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार को सात समंदर पार ब्रिटेन के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है.
PTI ने बताई कोई और कहानी
इस मामले पर इमरान खान की पार्टी PTI का भी रिएक्शन आया है. जिसमें कहा गया है कि ‘ये आतंक नहीं, आजादी की आवाज है’. PTI नेताओं का कहना है कि वीडियो के एक हिस्से को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है ताकि विदेश में बैठे आलोचकों की आवाज दबाई जा सके. पार्टी का कहना है कि ब्रैडफोर्ड का प्रदर्शन सेना के हस्तक्षेप के खिलाफ था, न कि किसी हमले की साजिश. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार अपनी अंदरूनी नाकामी छुपाने के लिए इस मुद्दे को ‘इंटरनेशनलाइज’ कर रही है.

.

Exit mobile version