Site icon अग्नि आलोक

संभागीय सम्मेलन में कमलनाथ ने दी चेतावनी, कहा- बीजेपी की नहीं, अपनी वर्दी की इज्जत करें पुलिस वाले, सबका हिसाब लिया जाएगा

Share

इंदौर

कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 2003 के बाद रविवार को बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में शुरू हुआ। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अफसरों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले बीजेपी की नहीं, अपनी वर्दी की इज्जत करें। समझ लें अफसर, भविष्य बहुत लंबा है। सबका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ही हमला बोला। कहा कि- शिवराज सिंह ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसपर वह झूठ न बोलते हैं। झूठ बोले बिना उनको खाना हजम नहीं होगा। सम्मेलन में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। न तो कार्यकर्ताओं ने मास्क पहने और न ही मंच पर नेताओं ने।

निकाय चुनाव से पहले भरा जोश
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे परिवार में आने से मुझे खुशी मिलती है। मुझे हौसला मिलता है, क्योंकि आपने कांग्रेस कि नींव बना कर रखी है। आप यहां क्यों आए हैं। यहां कोई ठेका नहीं मिल रहा। यहां कोई कमीशन नहीं मिल रहा है। यहां आप आए है अपना घर छोड़ कर काम छोड़ कर, क्योंकि आपको कांग्रेस पर विश्वास है। और यही कांग्रेस कि निष्ठा है। 42 साल पहले जब मैंने पहला चुनाव लड़ा था। जब बीजेपी को बूथ में बैठने वाला भी कोई नहीं मिलता था। बूथ में बैठने वालों को शहरों से भेजते थे। उनके पास कोई संघठन नहीं था। उनको तो घर बैठे बिठाए संघठन मिल गया। आज हमारा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से नहीं है । उनके संघठन से मुकाबला है। आप जानता के बीच में जाए ओर आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं है। सीना ठोक कर कहें कि हमने 11 महीने की सरकर में काम किया है।

कृषि कानून से मप्र को नुकसान
उन्होंने कृषि कानून को समझाते हुए कहा कि तीनों कानून किसान के हित में नहीं है । इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं। इस कानून से मध्यप्रदेश को भी नुकसान होगा। वही कहां की कमलनाथ को कोई दबा नहीं सकता है।

निकाय चुनाव को लेकर होगी चर्चा
संभागीय सम्मेलन में नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने इंदौर से अपने मेयर का प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। वहीं अब पार्षदों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।सम्मेलन में इंदौर के अलावा धार, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इंदौर पहुंचे।

टिकट की दावेदारी, रोजाना गांधीभवन पहुंच रहे कार्यकर्ता- निगम चुनाव को देखते हुए शहर कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में टिकट के लिए दावेदार बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वे बायोडाटा देकर दावेदारी जता रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार अब तक 350 से ज्यादा दावेदारों के बायोडाटा आ चुके हैं। टिकट से पहले पार्टी सर्वे करवाएगी। उसी आधार पर टिकट बांटे जाएंगे।

Exit mobile version