। यह सब गुण विद्यार्थियों में डालने के उद्देश्य से गरिमा ग्रुप “श्री रसराज जी महाराज” की उपस्थिति में 11000 सुन्दरकाण्ड के सामूहिक पाठ कर विश्व रिकार्ड बनाकर अपने महत्वाकांक्षी प्रयास के साथ इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। 7 दिसंबर 2024 को गरिमा विद्या विहार परिसर एयरपोर्ट रोड इन्दौर में हजारों भक्तगण एक साथ मिलकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करेंगे।
आध्यात्मिकता और समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण इस ऐतिहासिक क्षण की मेजबानी करके गरिमा ग्रुप का लक्ष्य विभिन्न समुदायों को एकजुट कर, शांति और सामूहिक चेतना की भावना को बढ़ावा देना है। गरिमा ग्रुप के सचिव संतोष बागोरा ने बताया कि आज हर विद्यार्थी एवं व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी के कारण उनके आगे बढने में अवरोध उत्पन्न हो रहे है। सामूहिक पाठ से हमें नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का अवसर मिलता है, क्योंकि सुन्दरकाण्ड का पाठ बुराई पर अच्छाई की विजय की ओर ले जाकर भक्ति और साहस का संदेश देता है। गरिमा ग्रुप ने विभिन्न सामूदायिक कार्यक्रमों के आयोजन कर विविध पृष्ठभूमि के लोगों को एकसाथ लाने का कार्य किया है।
उसी कड़ी में यह सामूहिक पाठ भी विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न मठाधीश, गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न समूदाय के सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहने से इस कार्यक्रम की गरिमा तो बढेगी ही साथ ही सांस्कृतिक प्रदर्शन, आध्यात्मिक प्रवचन और भगवान श्री राम के द्वारा दी गई शिक्षाओं का लाभ भी मिलेगा। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परीदृश्य में एक मील का पत्थर साबित होकर आज के युवा जो अपने मार्ग से भटक कर नशे की ओर जा रहे है, उन्हें वापस अपने संस्कारों से जोडने का कार्य भी करेगा, क्योंकि संस्कार सभी धर्म के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर हमने बच्चों के लिए “बच्चों के बाल हनुमान साहस और ज्ञान” नामक पुस्तक का प्रकाशन भी किया है जिसमें सभी बच्चो के लिए सुन्दरकाण्ड के दोहों से जीवन जीने की कला को अपनाया जा सके और बच्चे अपनी दैनिक दिनचर्या में प्रभु श्री हनुमान जी से प्रेरित होकर उनके गुणों को अपनाए और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके। गरिमा ग्रुप इन्दौर में दो विद्यालय संचालित करने वाला एक अग्रणी शैक्षणिक संगठन है जहाँ विद्या अध्ययन के साथ विद्यार्थियों को सर्वगुण संपन्नता, व्यवहारिकता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विद्यार्थियों को सर्वधर्म संपन्नता और मानवता के गुण प्रदान करता है। अपनी विभिन्न पहल के माध्यम से गरिमा ग्रुप का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ विद्यार्थी केवल परीक्षा में अंक ही ज्यादा न चुनौतियों का सामना कर सके। आज व्यक्ति में साहस लावे, बल्कि भविष्य में आने वाली है, पुरुषार्थ है, काम करने की धुन भी है आत्मविश्वास की कमी के कारण वह अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पा रहा है। इसका सूत्र यही है कि वह श्रद्धा के साथ ज्ञान प्राप्त करें क्योंकि शिष्टाचारी बने बिना आत्मा के चरण विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्षेत्र चाहे धर्म का हो, विज्ञान का हो, व्यवसाय का हो या शिक्षा का आस्था हीन व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती इसलिए हम इनमें आस्था का दीप सदैव जलता रहे सफलता इनके चरण छुए और ये आगे बढे इसी उद्देश्य से कलयुग के प्रत्यक्ष देव श्री हनुमान जी प्रेरणा लेकर इनके आत्मविश्वास को जगाने का प्रयास कर रहे है।

