Site icon अग्नि आलोक

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 109 रन के जवाब में 156 रन बनाए

Share

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का पहला दिन कंगारुओं के नाम रहा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेहमान टीम ने स्टंप्स तक पहली पारी में 47 रन की बढ़त बना ली है। स्टंप्स के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4 है।

टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब नाबाद हैं, ओपनर उस्मान ख्वाजा (60 रन) ने करियर का 21वां अर्धशतक जमाया, जबकि स्टीव स्मिथ 26 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट हो गए हैं। वे 500+ विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज बने।

अब सेशन के अनुसार देखिए पहले दिन का खेल

पहला: स्पिनर्स का दबदबा रहा; पुजारा, जडेजा और अय्यर सस्ते में लौटे
पहले दिन का पहला सेशन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के नाम रहा। इंदौर की पिच खेल की शुरुआत से ही स्पिनर्स पर मेहरबान रही। ऐसे में टीम इंडिया ने दो घंटे के खेल में 84 रन बनाने में अपने सात विकेट गंवा दिए। विराट कोहली (22 रन) और शुभमन गिल (21 रन) ही कुछ देर टिक सके। शेष बल्लेबाज आते गए और जाते गए। चेतेश्वर पुजारा एक, रवींद्र जडेजा 4 और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हुए।

दूसरा : कंगारुओं का दबदबा कायम
दूसरा सेशन भी कंगारुओं के नाम रहा। इसमें मेहमान गेंदबाजों ने भारत के तीन विकेट लेकर उसे 109 पर ऑलआउट कर दिया। उसके बाद एक विकेट गंवाकर 71 रन बनाते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा।

मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं।

तीसरा : जडेजा ने कराई भारत की वापसी
यह सेशन मिलाजुला रहा। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जहां 85 रन बनाए। वहीं, भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने 3 और विकेट लिए। इस सेशन में उस्मान ख्वाजा ने करियर का 21वां अर्धशतक जमाया।

रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चार झटके दिए।

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट

ख्वाजा-लाबुशेन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
12 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 198 बॉल पर 96 रनों की साझेदारी हुई।

टीम इंडिया 109 रन पर सिमटी, कुहनेमन को 5 विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। जबकि केएल राहुल की जगह खेल रहे ओपनर शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। विकेटकीपर केएस भरत और उमेश यादव ने 17-17 रन बनाए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और अक्षर पटेल 12-12 रन ही जोड़ सके। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट हासिल किए। जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट टॉड मर्फी के हिस्से आया।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

फिर फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इंदौर में भी फ्लॉप रहा। यहां कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल 21 रन ही बना सके। चेतेश्वर पुजारा एक रन, रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

पिच पढ़ने में गलती कर गए रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर पिच पढ़ने में गलती कर बैठे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जबकि पिच स्पिन फ्रेंडली बनाई गई थी, जो पहले ही सेशन से स्पिनर्स को मदद कर रही है। भारतीय टीम के शुरुआती 5 विकेट ऑस्ट्रेलिया के दोनों स्पिनर्स ने चटकाए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का रोमांच

केएस भरत को आउट करने के बाद नाथन लायन को शुभकामनाएं देते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के विकेट की अपील करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।

मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ ने भारत के पहले टेस्ट कप्तान कर्नल सीके नायडू की प्रतिमा का अनावरण किया।

मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

होलकर स्टेडियम की पिच का मुआयना करते भारत के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़।

2 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, राहुल की जगह गिल को मौका
टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव टीम में शामिल किए गए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।

Exit mobile version