एक गांव में आई तेज आंधी के चलते एक शादी का पंडाल पैराशूट की तरह उड़ गया, जिसे गांववालों ने रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत में वो पतंग की तरह उड़ गया। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने खूब फनी कमेंट्स किए।
वेडिंग सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े वीडियो ट्रेंड करना शुरू हो जाते हैं। गांव-देहात की शादियों में अक्सर कोई न कोई ऐसा सियापा हो ही जाता है, जो हर किसी को गुदगुदा देता है।
गांव की शादियों में अक्सर आपने बारातियों के लिए खेतों में पंडाल सजे हुए देखे होंगे। लेकिन क्या कभी पैराशूट वाला पंडाल देखा है। नहीं तो, आज देख लीजिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में तेज आंधी आ रही है। इस बीच खेतों में एक पंडाल लगा हुआ है, जो तेज हवाओं के चलते उड़े जा रहा है और लोग उसे पकड़कर रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
दर्जनों भर लोग इस पंडाल को पकड़कर रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन हवाएं इतनी तेज होती है कि इसे रोकना कतई मुश्किल हो जाता है। अंत में गांव वालों के हाथ से रॉड छूट ही जाती हैं और पंडाल डंडों के साथ ही हवा में पतंग की तरह उड़ने लगता है।
आंधी इतनी तेज होती है कि इतने इस भारी-भरकम टेंट को उड़ा ले जाती है। सोचिए अगर इसी दिन शादी हो तो बेचारे घरवाले मेहमानों का स्वागत कैसे करेंगे और तेज हवाओं के बीच शादी कैसे होगी। कहीं ये तूफान पंडाल के साथ शादी के मंडप को भी न उड़ा ले गई हो।
देखा जाए तो ये टेंट गांव वालों की नासमझी से उड़ा है। उन्होंने टेंट को पैराशूट के तरीके से पकड़ रखा है, जिससे हवा कपड़े में भर रही है और वो तेजी से उड़ रहा है। अगर वो टेंट को सीधा खींचते तो शायद वो बच सकता था।

