Site icon अग्नि आलोक

अयोध्या का विजन- 2047:25 हजार करोड़ के 325 प्रोजेक्ट्स से राम नगरी बनेगी हेरिटेज और स्मार्ट

Share

अयोध्या

अयोध्या में 5वां दीपोत्सव तीन दिन बाद है, लेकिन इसके भविष्य का डॉक्युमेंट आ गया है। असल मायने में यह अयोध्या के लोगों को राज्य सरकार का असली दिवाली गिफ्ट है। अयोध्या के साल 2047 के इस विजन डॉक्युमेंट में 25 साल बाद की राम नगरी का खाका खींचा गया है। अयोध्या के विकास के इस ब्लू प्रिंट में 25 हजार करोड़ रुपए के 325 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो राम नगरी को हेरिटेज और वर्ल्ड क्लास स्मार्ट लुक देंगे।

इन प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन साल 2047 रखी गई है, यानी आजादी के 100 साल पूरे होने पर। इस प्रोजेक्ट में अयोध्या को देश का सबसे दिव्य और भव्य शहर बनाने का विजन है। 3 नवंबर को अयोध्या में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे, उससे पहले उनके सामने ये विजन डॉक्युमेंट पेश किया जाएगा। प्रोजेक्ट्स पूरे करने को लेकर अंतिम मुहर लगेगी। इन प्रोजेक्ट्स को स्क्रीन पर देश भर से आए 10 हजार अतिथियों को भी दिखाया जाएगा।

पीएम मोदी के खारिज करने पर बदला गया
इसी साल 26 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अयोध्या के विजन डॉक्युमेंट का प्रेजेंटेशन देखा था, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे नए सिरे से बनाने को लेकर निर्देश और सुझाव दिए थे। अब पीएम के सुझाव के हिसाब से इसमें बदलाव किए गए हैं। दीपोत्सव समारोह के दौरान ही यूपी सरकार 30 मिनट का विजन डॉक्युमेंट पेश करेगी। इससे जनता को अयोध्या के विकास लेकर सरकार की कोशिश का पता चलेगा।

तिरुपति से लेकर वेटिकन सिटी तक के प्रोजेक्ट खंगाले

तीर्थ, हैरिटेज और स्मार्ट सिटी का कॉम्बिनेशन वाला होगा नया शहर

7 पॉइंट में जानिए अयोध्या का विजन-2047 क्या है?

Exit mobile version