Site icon अग्नि आलोक

*आजम खान 23 माह बाद आखिरकार जेल से बाहर*

Share

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व सांसद एवं विधायक आजम खान को 23 माह बाद आखिरकार जेल से रिहाई मिलने जा रही है। मंगलवार सुबह ठीक 7 बजे उन्हें सीतापुर जिला कारागार से बाहर निकाला जाएगा। सोमवार देर रात रिहाई परवाना पहुंचने में हुई देरी के कारण उनकी रिहाई निर्धारित समय पर नहीं हो पाई और प्रशासन ने सुबह सात बजे का समय तय किया।

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व सांसद एवं विधायक आजम खान को 23 माह बाद आखिरकार जेल से रिहाई मिलने जा रही है। मंगलवार सुबह ठीक 7 बजे उन्हें सीतापुर जिला कारागार से बाहर निकाला जाएगा। सोमवार देर रात रिहाई परवाना पहुंचने में हुई देरी के कारण उनकी रिहाई निर्धारित समय पर नहीं हो पाई और प्रशासन ने सुबह सात बजे का समय तय किया।

आजम खान की रिहाई को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीतापुर जेल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जैसे ही आजम खान जेल से बाहर आएंगे, वे सबसे पहले सीतापुर में स्थानीय सपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह काफिले के साथ रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

आजम खान की रिहाई केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सियासत के लिए भी बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। 23 माह तक जेल में रहने के बाद उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी से विपक्ष को नई ऊर्जा मिलने की संभावना जताई जा रही है। समाजवादी पार्टी ने भी उनकी रिहाई को न्याय की जीत बताया है।

जेल प्रशासन के अनुसार, मंगलवार सुबह रिहाई की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। रामपुर में भी उनके आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी की है।

Exit mobile version