Site icon अग्नि आलोक

बाग पुलिस ने लुटेरों पर कसा शिकंजा

Share

बाग/:- पिछले दिनों पुलिस थाना बाग क्षेत्र के ग्राम ढिलवानी से बोरिंग करके आ रही मशीनों के वाहनों को रोककर  दिनदहाड़े कि हुई  लुट का बाग पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गुजरात व अन्य क्षेत्रों मे फरारी काट रहे अपराधियों को धरदबोचा पर्दाफाश कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे लुट की नगद राशि व मोबाईल जप्त करने मे जिला पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन मे थानाप्रभारी रणजीतसिंह बघेल ने सफलता प्राप्त की है।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01/02/2023 को ग्राम घुटियादेव में बोरिंग मशीन करने वालो के साथ अज्ञात आरोपीयो ने दो मोबाईल व नगदी 1,20000 रुपये लुट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस पर फरियादी सुरेश पिता हरीसिंह मोरी की रिपोर्ट पर से थाना बाग पर अपराध क्र. 44/2023 धारा 394 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

 विवेचना के दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी  धीरज बब्बर मनावर (प्रभार कुक्षी) के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बाग के टी.आई. रणजीतसिह बघेल के नैत्रत्व में एक टीम गठित कर अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतू उचित इनाम की उद्घोषणा की गई थी एवं आरोपियो की शीघ्र पतारसी करने के हेतु मुखबीर तत्रं को सक्रीय किया गया,इस मामले मे पुराने संदिग्धो से भी पुछताछ की गयी, मुखबीर से सुचना मिली की  क्षेत्र का कुख्यात बदमाश सुनिल पिता बारम जाति भील निवासी ग्राम हासलबड़ थाना टाण्डा ने बाग क्षैत्र में लुट की घटना को अजांम दिया है , सुनिल पिता बारम को गिरफ्तार कर उससे गंभीरतापूर्वक पुछताछ की गई जिसमे उसने अपने अन्य साथी दीपक पिता सुमल भील निवासी ग्राम घोटियादेव, नरभु उर्फ नरबत पिता जहरसिंह भील निवासी ग्राम घोटियादेव एवं जगदीश उर्फ जगदीया पिता विजयसिंह जाति भील निवासी ग्राम बड़कच्छ के साथ मिलकर बोरिंग मशीन वाले को लुटना बताने पर आरोपी सुनिल पिता बारम भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम हासलबड़ थाना टाण्डा व आरोपी जगदीश उर्फ जगदीया भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम बड़कच्छ थाना टाण्डा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुनिल भील से लुटा गया एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल एवं 30,000/ रूपये नगदी एवं आरोपी जगदीश उर्फ जगदीया पिता विजयसिंह भील निवासी ग्राम बड़कच्छ थाना टाण्डा के कब्जे से 30,000/- रूपये नगदी जप्त किये गये एवं आरोपी दीपक पिता सुमल जाति भील निवासी ग्राम घोटियादेव एवं नरभु उर्फ नरबत पिता जहरसिंह जाति भील निवासी ग्राम घोटियादेव फरार पाये गये।इन फरार आरोपीयो की तलाश जारी है।  

  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर.एस. बघेल थाना प्रभारी बाग,  प्र.आर.930 भावसिह, आर.891 शहादर, आर.199 दुर्गेश एवं सायबर सैल धार के आर. सर्वेशसिह, आर. प्रशान्त का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।

इस लुट के पकड़ मे आनज के बाद इस क्षेत्र मे हुई अन्य लुट के आरोपियों के भी सुराग लगने की संभावनाएँ है,ताकि इस क्षेत्र मे लुटेरों का आतंक कम हो सकेगा।

Exit mobile version