Site icon अग्नि आलोक

बजरंग दल कार्यकर्ता की पीठ में कैंची घोंपी:ऐसे ही पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों को निकालने में लगा एक घंटे से ज्यादा समय

Share

इंदौर

इंदौर के राजेन्द्र नगर ब्रिज पर बाइक से जा रहे एक कैफे संचालक की पीठ में एक बदमाश ने पीछे से हमला कर कैंची घोंप दी। हमले के बाद कैफे संचालक सड़क पर गिर पड़ा। इतने में हमलावर फरार हो गया। युवक को उपचार के लिये अन्नपूर्णा के यूनिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर कैंची निकाली। घटना सोमवार रात की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।

कैफे संचालक बजरंग दल से जुड़ा है। इसके चलते बजरंग दल के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे थे। राजेन्द्र नगर इलाके में सोमवार शाम बाइक से जा रहे मंयक उर्फ मक्कू पुत्र दुर्गाशंकर मेहता पर अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से कैंची से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि बाइक सवार बिना नंबर की गाड़ी से आया था। उसने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहना था। जब मयंक ब्रिज से जा रहा था तभी एकाएक उस पर हमला कर दिया। कैंची पीठ में लगने के बाद मयंक सड़क पर गिर पड़ा। दर्द होने के चलते उसने खुद ही जैसे-तैसे हाथ लगाकर देखा तो कैंची घुसी हुई थी।मयंक की पीठ में बदमाशों ने कैंची का एक हिस्सा घोंपा था। हमला इतनी जोर से किया गया कि कैंची का नुकीला हिस्सा पीठ के काफी वह काफी अंदर तक धंस गया।

भाई को लगाया कॉल
इसके बाद मयंक ने तुरंत राहगीरों की मदद से अपने भाई मोहित को कॉल कर मामले की जानकारी दी। उसे तुंरत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी एक घंटे से अधिक समय तक सर्जरी कर कैंची निकाली। सूचना के बाद पुलिस भी मयंक के बयान लेने अस्पताल पहुंची थी।

बजरंगी पहुंचे अस्पताल
मयंक बजरंग दल का कार्यकर्ता भी है। वही द्रविड़ नगर में कैफे का संचालन करता है। सूचना के बाद यहां बजरंग दल से जुड़े राजेश राठौर, उदय और गोलू सहित कई कार्यकर्ता पहुंचे। मंयक के परिवार के मुताबिक उसका किसी से विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के फुटेज तलाश रही है।

Exit mobile version