सीमा पर लगी मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें, लोग हो रहे परेशान
प्रयागराज। महाकुंभ में देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं, जिसके चलते शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है, जिससे अब शहर में जरुरी सामान की दिक्कत होने लगी है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने के सामने व अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं हो पा रही है।प्रयागराज में महाकुंभ के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाकुंभ में देश के कोने-कोने से लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कारण शहर में बीते कई दिनों से भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, परंतु अब इसका असर काफी देखने को मिल रहा है। जिले की सीमा पर ही भारी मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई हैं। कई टैंकर जाम में फंस गए हैं, वाहन पर रोक के कारण शहर तक सामान नहीं पहुंचा पा रहा है। आलम ये है कि अब शहर में पेट्रोल डीजल की भी कमी हो गई है। कई पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं तो वहीं लोगों को इंतजार के बाद पेट्रोल मिल पा रहा है। भूख-प्यास से व्याकुल लोग जाम खुलने की प्रतीक्षा में हैं। इस भीषण जाम का असर शादी समारोहों पर भी हो रहा है। शादी में मेहमानों के न पहुंच पाने की वजह से लोगों ने शादी की तारीख को टाल दिया है।

स्थानीय लोगों के लिए परेशानियां और बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से उनके वाहन चलना बंद हो गए हैं जिसके चलते उन्हें आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि टैंकर रास्ते में जाम में फंसे हैं। परेशानी सिर्फ पेट्रोल और डीजल तक ही सीमित नहीं है अब कच्चे माल की कमी भी हो रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कुंभ में परेशान हो रहे श्रद्धालुओं और लोगों को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जाम की वजह से लोगों को न तो खाने-पीने का सामान मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाएं। लोग एक जगह से दूसरी जगह भटकने को मजबूर हैं। प्रयागराज स्थित नैनी औद्योगिक क्षेत्र में माल वाहक वाहनों के नहीं आने से उद्योगों में कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और वह निराश हैं। उन्होंने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और बड़े अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस समस्या से निजात दिलाई जाए ताकि उनकी गाड़ियां उद्योगों तक आ सकें और उन्हें कच्चा माल मिल सके।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने से जहां होटल, खाने-पीने की दुकानों पर सामान की मांग में तेजी आई है तो वहीं इन सामानों की आपूर्ति नहीं हो पाने से अब जरूरी सामान भी नहीं मिल पा रहा है। मालवाहक वाहनों की नो एंट्री से शहर में खाद्यान्न संकट गहरा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उनके आटा, चावल, चीनी से लदे ट्रक शहर में नहीं आ रहे हैं, जिससे ये सामान भी शहर वासियों को नहीं मिल पा रहा है और वह परेशानी झेल रहे हैं।
जरूरी चीजों की सप्लाई में कमी
जानकारी के अनुसार प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके कारण भारी मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारे जिले की सीमा पर लग गई हैं। कई टैंकर रास्ते में जाम में फंस गए हैं, जिसके कारण ये वाहन भी शहर तक सामानों को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हालात ये हैं कि अब धीरे-धीरे शहर में पेट्रोल डीजल की कमी होने लगी है। कई पेट्रोल पंप खाली होने की कगार पर आ गए हैं। इसके अलावा लोगों को पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। शहर में अब जरूरी सामान की कमी हो रही है और पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने के सामने व अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में तमाम जरूरी सामान के साथ खाद्य पदार्थों की भी कमी हो सकती है।
वाहन ठप हो गए हैं
जाम के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण उनके वाहन ठप हो गए हैं जिसके चलते उन्हें आने-जाने में भी परेशानी हो रहा है। इसको लेकर पेट्रोल पप मालिकों का कहना है कि टैंकर रास्ते में जाम में फंसे होने की वजह से यहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। परेशानी सिर्फ पेट्रोल और डीजल तक ही सीमित नहीं है अब कच्चे माल की कमी भी हो रही है।
अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल
महाकुंभ में लगे महाजाम की स्थिति को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन पर कुंभ में परेशान हो रहे श्रद्धालुओं को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को भीषण जाम के कारण न तो खाने-पीने का सामान मिल पा रहा है और न ही अन्य कोई सुविधाएं। लोग एक जगह से दूसरी जगह भटकने को मजबूर हो गए हैं। प्रयागराज स्थित नैनी औद्योगिक क्षेत्र में माल वाहक वाहनों के नहीं आ पाने के वजह से उद्योगों में कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उद्यमियों में निराश देखने को मिल रही है। उन्होंने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और तमाम बड़े अधिकारियों से भी गुहार लगाई है कि इस समस्या से किसी तरह निजात दिलाई जाए ताकि उनकी मालवाहक गाड़ियां उद्योगों तक आ सकें और उन्हें कच्चा माल मिल सके।
शादी में मेहमानों के न पहुंच पाने की वजह से लोगों ने शादी की तारीख को टाल दिया है। वहीं कई लोग अपने-अपने रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर शादी कैंसिल करने की जानकारी दे रहे हैं। बता दें कि रविवार को जबलपुर, कटनी, मैहर, रीवा समेत कई इलाकों में 200 से 300 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और रीवा की ओर से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। कुल मिलाकर पूरे शहर में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है।
प्रयागराज में जाम से बढ़ी परेशानी
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी है। जिसके कारण शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में यातायात की स्थिति काफी खराब हो गई है। बता दें कि रविवार के दिन जबलपुर, कटनी, मैहर, रीवा समेत कई इलाकों में 200 से 300 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऐसे में कई लोग घंटों अपने वाहनों में फंसे रहे, जिसके चलते उनकी यात्रा काफी कष्टदायक हो गई। संगम की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर 10-15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रयागराज जाने से मना किया
प्रयागराज में लगे महाजाम का सीधा असर अब शादी समारोहों पर भी देखने को मिल रहा है। मेहमानों के न पहुंच पाने के कारण कई परिवारों ने शादी की तारीख टाल दी है। इसके अलावा कई लोग रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर शादी कैंसिल करने की सूचना दे रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया है। प्रयागराज जंक्शन पर भी भीड़ को संभालने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि मध्य प्रदेश के मैहर बॉर्डर पर पुलिस ने लोगों को प्रयागराज जाने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि 200-300 किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लगा हुआ है और आगे बढ़ना नामुमकिन हो गया है।
प्रशासन ने की अपील
बता दें कि सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी ट्रैफिक में फंसे होने की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से बिना तैयारी यात्रा न करने की अपील की है। अगर आप महाकुंभ जाने की योजना बना रहे हैं तो पर्याप्त पानी, भोजन और धैर्य साथ लेकर चलें, क्योंकि ट्रैफिक कितना लंबा होगा, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं है।