Site icon अग्नि आलोक

*बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस — एक इंकलाबी उत्सव*

Share

_आयोजक: मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, भोपाल इकाई_

*भोपाल में बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस को मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन की भोपाल इकाई ने पूरे हर्षोल्लास, जोश और इंकलाबी माहौल में मनाया। इस अवसर पर बैंक कर्मियों द्वारा आयोजित आमसभा में वक्ताओं ने बैंक राष्ट्रीयकरण के इतिहास, उद्देश्य और प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाई है।साथ ही, बैंक कर्मियों और आमजन के सहयोग से बैंक निजीकरण के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया गया।*

_सभा में उपस्थित साथियों ने तीन प्रमुख संकल्प दोहराए:_ *सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा करेंगे,बैंक निजीकरण के प्रयासों को परास्त करेंगे और आम जनता को बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करेंगे*

_इस आयोजन की खास बात रही युवा बैंक कर्मियों की उत्साही भागीदारी, जिन्होंने लाल रंग की पोशाकों, लाल झंडों, प्ले कार्ड्स और बैनर्स के साथ पूरे माहौल को क्रांतिकारी रंग में रंग दिया।_

कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और मिठाई वितरण की गई।

*कार्यक्रम की कुछ झलकियां प्रस्तुत हैं।*

Exit mobile version