सिंगर बप्पी लाहिड़ी अपने गानों और गोल्ड पहनने के अंदाज के कारण काफी पॉपुलर हैं। अब खबर आ रही है कि बप्पी लाहिड़ी ने इस साल धनतेरस पर अपने सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ एक अनोखा गोल्ड गिफ्ट खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस साल बप्पी ने अपनी पत्नी से धनतेरस के मौके पर चाय पीने के लिए सोने के कप प्लेट का सेट खरीदवाया है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि बप्पी के पास कई सारी ज्वेलरीज पहले से ही हैं।
बप्पी लाहिड़ी ने बताई गोल्ड टी सेट खरीदने की वजह
दरअसल, बप्पी लाहिड़ी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिवाली और धनतेरस सेलिब्रेशन पर कई सारी बातें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “धनतेरस के दिन मैंने अपनी पत्नी से कहा था कि वे कोई ज्वेलरी की बजाए चाय पीने के लिए सोने के कप प्लेट का सेट लेकर आ जाए। मैंने कहीं एक खूबसूरत सा गोल्ड टी सेट देखा था, जो मुझे काफी पसंद आया था। यही वजह है उन्होंने मुझे इस धनतेरस पर सोने के कप प्लेट का सेट गिफ्ट किया है। हम धनतेरस के दिन गोल्ड खरीदने को शुभ मानते हैं और हर साल हम इस परंपरा को जारी रखते हैं।”
बप्पी लाहिड़ी से जब यह पूछा गया कि उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी क्यों नहीं ली। इस पर जवाब देते हुए बप्पी लाहिड़ी ने कहा, “नहीं इस बार मैंने सोने की चेन नहीं ली। मेरे पास गोल्ड का सबकुछ है। इसलिए मुझे लगा वह गोल्ड का कप सेट अच्छा ऑप्शन होगा। बप्पी को गोल्ड से बहुत ज्यादा प्यार है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था, “मुझे ‘गोल्ड-मैन’ कहलाने पर गर्व है। सोना मेरे लिए भाग्यशाली है। मेरे गाने तब हिट हुए जब मैंने सोना पहनना शुरू किया था।”

