Site icon अग्नि आलोक

बप्‍पी लहरी का 69 की उम्र में निधन, मुंबई के अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

Share

मुंबई. मशहूर गायक और कंपोजर बप्‍पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्‍होंने मुंबई के अस्‍पताल में अंतिम सांस लीमशहूर गायक-संगीतकार बप्‍पी लाहिरी का निधन हो गया है। भारत में डिस्‍को म्‍यूजिक के पुरोधा माने जाने वाले बप्‍पी ‘दा’ ने बुधवार को मुंबई के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। बप्‍पी दा ने डिस्‍को डांसर, नमक हलाल, शराबी, कमांडो, गैंग लीडर, लहू के दो रंग, चलते चलते, टैक्‍सी नंबर 9211 जैसी फिल्‍मों में संगीत दिया है।अपनी जूलरी के लिए मशहूर बप्‍पी दा का एक मशहूर कथन है, ‘सोना ही मेरा भगवान है।’

बप्पी लाहिड़ी (जन्म; 27 नवम्बर 1952, मृत्यु 16 फरवरी) हिन्दी फिल्मों के एक भारतीय प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे।[1] सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती थी तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया।

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए। बप्पी लहरी को उनके गानों के साथ साथ जिस चीज के लिए जाना जाता है वो है उनका सोना। बप्पी लहरी की दूसरी पहचान उनकी ज्वैलरी है, क्योंकि बप्पी दा हमेशा भारी-भरकम ज्वैलरी पहने हुए नजर आते हैं और यह उनकी स्पेशल पहचान बन गई । लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर बप्पी लहरी के पास कितना सोना है?

हाथ और गले में ज्वैलरी से ढके बप्पी लहरी हमेशा अच्छा खासा सोना लेकर चलते हैं। उनके पास कितना सोना है… इसकी जानकारी देने से पहले आपको बताते हैं कि आखिर वो इतना सोना पहनते क्यों हैं। बप्पी लहरी ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था, ‘हॉलीवुड में एलविस प्रेस्ली सोने की चैन पहनते थे और मुझे वो काफी पसंद थे। उस दौरान मैं सोचता था कि जब मैं सक्सेसफुल होता हूं तो अपनी अलग छवि मनाउंगा और उसके बाद मैं इतना सोना पहन पाया। सोना मेरे लिए लकी है।’

अब आपको यह तो पता चल गया कि आखिर वो सोना क्यों पहनते हैं… अब बताते हैं कि आखिर उनके पास कितना सोना है। साल 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत की थी और इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। चुनाव के दौरान दिए गए अपने एफिडेफिट के अनुसार, बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है। हालांकि, वर्तमान में इसमें बदलाव भी हो सकता है।

Exit mobile version