Site icon अग्नि आलोक

जनता क्वाटर्स में बनेगा खूबसूरत पार्क

Share

भोपाल :

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को गौतम नगर स्थित जनता क्वार्टर में स्थाई स्ट्रीट लाईट एवं सीसी रोड का भूमि-पूजन किया। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मौके पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुसज्जित पार्क बनवाया जाएगा।

मंत्री श्री सारंग ने लगभग 7 लाख की राशि से लगने वाली स्थाई स्ट्रीट लाईट और लगभग 8 लाख की राशि से बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।श्री सारंग ने नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

Exit mobile version