Site icon अग्नि आलोक

निकाह से पहले गौहर खान ने जैद दरबार का किया था मेकअप, यह वीडियो जीत लेगा आपका दिल

Share

गौहर खान शुक्रवार को मंगेतर जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें गौहर खान, जैद का मेकअप करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान, जैद के चेहर पर फाउंडेशन लगा रही हैं। उनके इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। जैद का मेकअप करने के बाद गौहर खुद भी तैयार होती नजर आती हैं। यह वीडियो निकाह से पहले का है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

गौहर खान ने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन लिखा था। फोटोज में गौहर व्हाइट एंड गोल्डल शरारा में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी पहनी थी। वहीं, जैद क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। गौहर खान ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”कुबूल है।” 

इससे पहले गुरुवार रात को दोनों स्टार्स ने अपनी मेहंदी सेरेमनी का सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान जैद दरबार के पिता और दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना लुट गए हम तेरी मोहब्बत में गाते नजर आए थे।

Exit mobile version