Site icon अग्नि आलोक

बंगाल पंचायत चुनाव काउंटिंग:TMC ने ग्राम पंचायत की 15,068 सीटें जीतीं; भाजपा को 3,205; ओवैसी की पार्टी को 3 सीटें

Share

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।

शाम साढ़े पांच बजे तक ग्राम पंचायत की 23,344 सीटों पर रिजल्ट आ गया। टीएमसी ने ग्राम पंचायत की 16,330 सीटें जीत ली हैं। वहीं, 3,002 सीटों पर आगे चल रही है।

उधर, भाजपा ने 3,790 सीटों पर जीत हासिल की है और 802 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 886 सीटें जीत ली हैं और 256 सीटों पर आगे है।

CPI(M) ने ग्राम पंचायत की 1,206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 499 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

बंगाल पंचायत में ओवैसी की पार्टी की भी एंट्री हो गई है। AIMIM ने बंगाल ग्राम पंचायत की 3 सीटें जीती हैं। मालदा में पार्टी 2 और मुर्शिदाबाद में 6 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।

पंचायत समिति की सीटों से जुड़े आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। अब तक टीएमसी ने 58 सीटों पर जीत दर्ज की है और 76 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 8 और कांग्रेस 6 सीटों पर बढ़त बनाए है।

जिला परिषद में भी टीएमसी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, जिला परिषद की सीटों में अभी बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है।

गवर्नर सीवी आनंद बोस साउथ 24 परगना में एक काउंटिंग सेंटर का दौरा करने पहुंचे।

बंगाल में 8 जुलाई को कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं के बीच 80.71% मतदान हुआ था। 8 जून को चुनाव का शेड्यूल सामने आने के बाद से चुनावी हिंसा में 10 जुलाई तक 36 लोग मारे जा चुके हैं।

बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

बंगाल गनर्वर बोले- हिंसा फैलाने वाले अपने जन्म को कोसेंगे
बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा पर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने बंगाल में सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी। हम बंगाल को नए पीढ़ी के लिए सुरक्षित जगह बनाएंगे ‘

कहां कौन आगे…

1. ग्राम पंचायत: सीटें- 63229

पार्टीआगेजीतेकुल
टीएमसी30021633019332
भाजपा80237904592
सीपीएम49912061705
कांग्रेस2568861142
अन्य44111471588

2. पंचायत समिति: सीटें- 9730

पार्टीआगेजीतेकुल
टीएमसी7658134
भाजपा808
सीपीएम606
कांग्रेस000
अन्य101

3. जिला परिषद: सीटें- 928

पार्टीआगेजीतेकुल
टीएमसी10010
भाजपा000
सीपीएम000
कांग्रेस000
अन्य000

अपडेट्स…

वोट काउंटिंग के दौरान हंगामे की तस्वीरें…

मालदा के एक काउंटिंग सेंटर में एक उम्मीदवार का पति बैलेट बॉक्स लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की।

नदिया जिले में गांववालों ने एक पुलिसवाले की पिटाई कर दी।

बांकुरा के एक काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। भाजपा विधायक चंदना बौरी के गार्ड्स ने तृणमूल के लोगों को हटाया।

कूचबिहार में बैलेट पेपर पर स्याही फेंकी गई। भाजपा ने इसका आरोप TMC पर लगाया है।

साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर में ब्लास्ट के बाद लोग भागते दिखाई दिए।

हावड़ा के सीकॉम इंजीनियरिंग कॉलेज में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

मालदा जिला स्कूल में बने मतगणना केंद्र के बाहर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

धनियाखली के किशनमंडी में भाजपा के हुगली जिला अध्यक्ष तुषार मजूमदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने TMC पर लगाया काउंटिंग एजेंट्स से मारपीट करने का आरोप
हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि धनियाखली विधानसभा में सुबह से हमारे भाजपा के काउंटिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर में मौजूद थे लेकिन जब तृणमूल के लोगों को पता चला कि बैलेट बॉक्स खुलने पर भाजपा को ज्यादा वोट मिल रहे हैं तो सारे एजेंट्स को बाहर कर दिया गया। बाहरी लोगों ने काउंटिंग सेंटर में घुसकर महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस विधानसभा में फिर मतदान होने चाहिए। ​​

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे चुनाव जीतने की आखिरी कोशिश के तहत मतगणना एजेंटों और उम्मीदवारों के काम में बाधा डाल रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर्स में घुसने नहीं दिया जा रहा है। काउंटिंग एजेंटों को डराने के लिए बम फेंके जा रहे हैं। उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अगवा भी किया जा रहा है।

काउंटिंग शुरू होने से पहले सेंटर्स पर तैयारियों की तस्वीरें…

वोट काउंटिंग के लिए दक्षिण 24 परगना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वीडियो नारायणतला रामकृष्ण विद्या मंदिर से है।

कूचबिहार के दिनहाटा में काउंटिंग सेंटर पर तैनात फोर्स। चेकिंग के बाद ही लोगों को सेंटर के अंदर एंट्री दी जा रही है।

बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस रविवार को गृह मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार सुबह वे दिल्ली से रवाना हुए।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चुनाव के बाद दिल्ली का दौरा किया और सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया
8 जुलाई को पश्चिम बंगाल की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान हुआ। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं।

राज्य में सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती के बाद भी अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आई थीं। कई इलाकों से बूथ लूटने, बैलेट पेपर फाड़ने, बैलेट पेपर में आग लगाने की घटनाएं देखी गईं। कूच बिहार के माथभंगा-1 ब्लॉक के हजराहाट गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

8 जुलाई को मतदान के दौरान हिंसा की तस्वीरें

मुर्शिदाबाद में बम स्क्वाड की टीम ने 35 जिंदा बम बरामद किए।

8 जुलाई को वोटिंग के बाद मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन में आग लगा दी।

साउथ 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक के जमीरगाछी में TMC कार्यकर्ताओं की बमबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

कूचबिहार के पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।

कूच बिहार के एक गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर ही भाग गया था।

कूचबिहार के पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई थी।

Exit mobile version