Site icon अग्नि आलोक

*बंगाल SIR ने कर द‍िया सन्‍न…मालदा-मुर्शिदाबाद भूल जाइए, कोलकाता में कट गए 25% वोट*

Share

जब पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) की आहट सुनाई दी, तो हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी क‍ि शायद गाज मुर्शिदाबाद, मालदा या दिनाजपुर जैसे सीमावर्ती और मुस्लिम बहुल इलाकों पर गिरेगी. कयास लग रहे थे कि घुसपैठ और फर्जी वोटरों का शोर वहां से ही उठेगा. लेकिन चुनाव आयोग का डेटा जब सामने आया, तो उसने सारी सियासी भविष्यवाणियों को ध्वस्त कर दिया.

असली सर्जिकल स्ट्राइक बंगाल के दिल यानी कोलकाता में हुई है. आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. इसने कोलकाता की चुनावी डेमोग्राफी की ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने सबको सन्न कर दिया है. वैसे तो पूरे बंगाल से 58 लाख 19 हजार वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है. लेकिन, सबसे बड़ी और गहरी चोट कोलकाता पर लगी है.यहां हर 4 में से 1 वोटर का नाम लिस्ट से गायब है.

आंकड़ों का खेल समझिए

कोलकाता नॉर्थ: यहां सबसे बड़ी सफाई हुई है. ड्राफ्ट रोल से 26% (25.92%) नाम काट दिए गए हैं. यानी यहां के 15 लाख वोटरों में से करीब 3.90 लाख वोटर अब लिस्ट में हैं ही नहीं.

कोलकाता साउथ: यहां भी कैंची कम नहीं चली. करीब 24% (23.82%) नाम हटाए गए हैं. 9 लाख में से 2.16 लाख से ज्यादा नाम गायब हैं.

आखिर कहां गए ये लाखों लोग?

सफाई या सियासी उलटफेर?

राज्य का औसत डिलेशन 7.6% है, लेकिन राजधानी कोलकाता में यह आंकड़ा 26% तक पहुंचना सामान्य नहीं है. यह इशारा करता है कि शहरी इलाकों में वोटिंग लिस्ट में कितना बड़ा फर्जीवाड़ा या लापरवाही का दीमक लगा हुआ था. मुर्शिदाबाद की तरफ देखने वाले अब कोलकाता का डेटा देखकर हैरान हैं. 25 फीसदी वोट कटना किसी भी विधानसभा सीट का पूरा गणित बिगाड़ने के लिए काफी है. ड्राफ्ट रोल के इस धमाके ने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव में कोलकाता की लड़ाई बिल्कुल नई पिच पर लड़ी जाएगी.

बदल जाएगा चुनावी गणित

ड्राफ्ट रोल का यह डेटा राजनीतिक दलों के लिए खतरे की घंटी है. जब 15 लाख (नॉर्थ) में से 3.90 लाख नाम हट जाते हैं, तो किसी भी विधानसभा सीट का पूरा गणित बदल सकता है. ‘परमानेंटली शिफ्टेड’ कैटेगिरी में दोनों जिलों में 2 लाख से ज्यादा लोग हैं. यह शहरी पलायन का एक बड़ा सबूत है.

कोलकाता नॉर्थ: यहां सबसे बड़ी सफाई हुई है. ड्राफ्ट रोल से 26% (25.92%) नाम काट दिए गए हैं. यानी यहां के 15 लाख वोटरों में से करीब 3.90 लाख वोटर अब लिस्ट में हैं ही नहीं.

कोलकाता साउथ: यहां भी कैंची कम नहीं चली. करीब 24% (23.82%) नाम हटाए गए हैं. 9 लाख में से 2.16 लाख से ज्यादा नाम गायब हैं.

आखिर कहां गए ये लाखों लोग?

Exit mobile version