Site icon अग्नि आलोक

 भगत सिंह को क्या पता था कि 100 साल बाद एक PM आएगा जो पोस्टर चिपकाने पर 138 एफआईआर कर देगा

Share

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस समय आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार चल रहा है। AAP ने दिल्ली की सड़कों के किनारे मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर के जवाब में बीजेपी ने भी जगह-जगह केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ के पोस्टर लगाए थे। पीएम मोदी वाले पोस्टर पर दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा 138 FIR दर्ज की है। सीएम केजरीवाल ने आज इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाने के साथ पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इन गिरफ्तारियों और FIRs को अंग्रेजों से जोड़ते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय भगत सिंह ने खूब पोस्टर चिपकाए थे, एक FIR नहीं हुई। भगत सिंह को क्या पता था कि 100 साल बाद एक PM आएगा जो पोस्टर चिपकाने पर 138 एफआईआर कर देगा।

मोदी जी तबीयत तो ठीक है…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर बोल रहे थे। इस बीच उन्होंने दिल्ली में पीएम मोदी को लेकर लगाए पोस्टर पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की तुलना अंग्रेजों से कर दी। केजरीवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव ने अंग्रेजों के समय उनके खिलाफ खूब पोस्टर चिपकाए थे। आज से 100 साल पहले अंग्रेजों ने भी पोस्टर चिपकाने पर एफआईआर नहीं दर्ज की थी। केजरीवाल ने आगे कहा कि भगत सिंह को क्या पता था कि 100 साल बाद एक PM आएगा जो पोस्टर चिपकाने पर 138 FIR कर देगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी तबीयत तो ठीक है।आप पोस्टर चिपकाने पर 6 ग़रीब लोगों से भिड़े हुए हो।

महिला के साथ गलत होने पर FIR दर्ज होने पर आ जाती है नानी याद
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किसी महिला के साथ कुछ गलत हो जाए तो FIR दर्ज करने में नानी याद आ जाती है। लेकिन 24 घंटे के अंदर दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। इसमें एक पेंटर है। बाकी पोस्टर चिपकाने वाले लोग थे। केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देस के शक्तिशाली प्रधानमंत्री एक पेंटर और पोस्टर चिपकाने वालों से भिड़े हुए हैं।

Exit mobile version