Site icon अग्नि आलोक

एक दिन पहले खत्म हुई भारत जोड़ो यात्रा

Share

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई, हालांकि इसे आज खत्म होना था। राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। शुक्रवार को कई लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोड़कर यात्रा में घुस गए थे, इसके बाद यात्रा रोकनी पड़ी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह को लेटर भी लिखा था।

राहुल ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए प्रयास कर रहे क्षेत्रीय दलों और गुपकार डिक्लेरेशन का हिस्सा होगी? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पहले ही 370 पर स्टैंड क्लियर किया है। हम इससे जुड़े डॉक्यूमेंट शेयर कर देंगे। वे सवाल का सीधा जवाब देने की बजाय, इसे टाल गए।

अब बात आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश की…। पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमतों में एक दिन में 35 रु. का इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल की कीमत 214 रुपए थी, जो अब 249 रुपए हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 227 रु, से बढ़कर 262 रु. हो गई है। अगर तुलना की जाए तो अब पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल कीमत भारत से ढाई गुना है।

1. राहुल बोले- गृह मंत्री कश्मीर तक यात्रा करें, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली हो

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कॉन्फ्रेंस में कहा- आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई है, इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं। भाजपा का कहना था कि 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है, लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं।

राहुल ने कहा- मेरे पूर्वज कश्मीर से थे
जम्मू कश्मीर में मैंने जो देखा, उससे खुश नहीं हुआ। यहां के लोगों में दुख है। मेरा परिवार कश्मीर से ही निकला है। मेरे पूर्वज यहीं के है। मुझे महसूस हो रहा था कि मैं घर जा रहा हूं।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

तिरंगा फहराने से बाद राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रगीत गाया।

एक दिन पहले खत्म की यात्रा
इससे पहले श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार को राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई, जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि लाल चौक के कार्यक्रम के बाद यात्रा खत्म कर दी गई। कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे इलाके को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया। आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी गईं। राहुल सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में लाल चौक पहुंचे थे।

राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के शामिल होने की जानकारी है। पंथा चौक से अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट मुजफ्फर शाह भी यात्रा में शामिल हुए हैं। आज श्रीनगर के चेश्मा शाही रोड पर यात्रा का हाल्ट होगा और शाम 5:30 बजे राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

लाल चौक की तस्वीरें देखिए …

यह लाल चौक की तस्वीर है। तिरंगा फहराने वाली जगह पर कार्यकर्ताओं ने राहुल का कट-आउट लगाया।

राहुल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रगीत गाया। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी मौजूद थे।

राहुल ने लाल चौक पर जब तिरंगा फहराया तो उनके पीछे बहन प्रियंका गांधी भी खड़ी थीं।

पुलिस ने लाल चौक के आसपास सारी दुकानें बंद करवा दी हैं। कई लोगों ने दुकानें खोली भी थीं, उनकी दुकानें सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद करवा दी गईं।

यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती
कांग्रेस की यात्रा में शनिवार को PDP चीफ महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। यात्रा के दौरान राहुल ने पुलवामा में 2019 में बम विस्फोट में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।

भारत जोड़ो यात्रा में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती हजारों महिलाओं के साथ शामिल हुईं।

राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर खड़गे ने शाह को चिट्ठी लिखी
दो दिन पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। राहुल की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। खड़गे ने गृह मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी।

कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं।

राहुल के सुरक्षा घेरे में घुस गए थे लोग
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ एक किलोमीटर बाद ही राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। यहां राहुल के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई थी। अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। बाकी लोग यात्रा कर रहे थे।

शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल पहुंची थी, यह वीडियो वहीं का है।

सुरक्षा में चूक के बाद तीन बड़े बयान

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे।

2. ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर की गोली मारकर हत्या, हमला करने वाला पुलिस अफसर अरेस्ट
ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नब किशोर दास को ड्यूटी में तैनात एक ASI ने गोली मार दी। दास झारसुगड़ा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे जैसे ही अपनी कार से उतरे ASI गोपालदास ने उनके सीने पर दो गोलियां दाग दीं। मंत्री को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। CM नवीन पटनायक भी दास को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है। इधर, राज्य सरकार ने मामले की जांच CID-क्राइम ब्रांच को दे दी है। 7 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में साइबर, बैलिस्टिक और क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल हैं।
3. बारिश के बीच बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन, सेना और पुलिस बैंड ने 29 धुनों से मन मोहा

नई दिल्ली के विजय चौक पर रविवार को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ ही गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का समापन हुआ। इस खास मौके पर तीनों सेनाओं के बैंड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने 29 क्लासिकल धुनें बजाईं। धुनों ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ उतारा गया। तीनों सेनाओं की प्रमुख राष्ट्रपति से सेना के बैंड को ले जाने की अनुमति मांगी गई। अनुमति मिलते ही बैंड स्थल से रवाना हो गए।

इस मौके पर दिल्ली की सभी प्रमुख इमारतें रंग- बिरंगी रोशनी से जगमग की गईं। सेरेमनी में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद सेरेमनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। खराब मौसम के कारण ड्रोन शो नहीं हो सका।

कार्यक्रम में बजाई गईं 29 धुनें
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व CAPF के संगीत बैंड द्वारा ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में 29 धुनों को बजाया गया। समारोह की शुरुआत अग्निवीर धुन के साथ हुई। सेना और पुलिस बल ने ‘अल्मोड़ा’, ‘केदारनाथ’, ‘संगम दूर’, ‘सतपुड़ा की रानी’, ‘भागीरथी’, ‘कोंकण सुंदरी’ जैसी मोहक धुनें बजाईं। वायु सेना के बैंड ने ‘अपराजेय अर्जुन’, ‘चरखा’, ‘वायु शक्ति’, ‘स्वदेशी’ धुन बजाईं। वहीं नौसेना के बैंड ‘एकला चलो रे’, ‘हम तैयार हैं’ और ‘जय भारती’ की धुनें बजाईं।

इंडियन आर्मी के बैंड ने ‘शंखनाद’, ‘शेर-ए-जवान’, ‘भूपाल’, ‘अग्रणी भारत’, ‘यंग इंडिया’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’, ‘ड्रमर्स कॉल’ और ‘ऐ मेरे वतन के’ धुन बजाईं। कार्यक्रम का समापन ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन के साथ हुआ।

पहली बार नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के अगले भाग पर 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन किया गया।

बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत PM मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख ने किया।

क्यों होती है बीटिंग द रिट्रीट ?
बीटिंग द रिट्रीट सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। इस समारोह में भारत के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होते हैं। राष्ट्रपति के आते ही उन्हें नेशनल सैल्यूट देकर राष्ट्रगान जन-गण-मन शुरू होता है, तिरंगा फहराया जाता है। इसके बाद तीनों सेनाओं के बैंड मिलकर पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं। तीनों सेना के बैंड वादन के बाद रिट्रीट का बिगुल बजता है। इसके बाद बैंड मास्‍टर राष्‍ट्रपति के पास जाते हैं और बैंड वापस ले जाने की इजाजत मांगते हैं।

300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की परंपरा राजा महाराजाओं के समय चली आ रही है। जब सूर्यास्त के बाद जंग बंद होने का ऐलान होता था। बिगुल बजाते ही सैनिक युद्ध बंद कर पीछे हट जाते थे। यब परम्परा 300 साल से भी ज्यादा पुरानी है। भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होती है। भारत में इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी।

4. भारत ने जीता पहला अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
भारत ने अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहले अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके जवाब में भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर ही टारगेट हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट जीतने पर BCCI ने विमेंस क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही BCCI सचिव जय शाह ने कप्तान शेफाली वर्मा और टीम इंडिया को भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच अहमदाबाद बुलाया है। जहां एक फरवरी को पूरी टीम भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच देखेगी।
5. पाकिस्तान में पेट्रोल 16% महंगा हुआ, 4 दिन में 35 रुपए गिरी पाकिस्तानी करेंसी

पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमतों में 35 रु. का इजाफा हुआ है। 27 जनवरी को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 11.17 रुपए नीचे लुढ़क गया। यानी कुछ भी आयात करने के लिए अब प्रति डॉलर के हिसाब से 266 रुपए देने होंगे। 26 जनवरी को पाकिस्तान की करेंसी में रिकॉर्ड 24 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके चलते जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं।

फाइनेंस मिनिस्टर डार ने कहा- पिछले हफ्ते में पाकिस्तानी रुपए में गिरावट देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमत 11% बढ़ी हैं। उन्होंने कहा- अक्टूबर से 28 जनवरी तक कीमत नहीं बढ़ाई गईं। खबरें थी कि देश में पेट्रोल नहीं बचा है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस घोषणा के बाद ये साफ हो जाएगा कि देश में पेट्रोल है।

Exit mobile version