Site icon अग्नि आलोक

भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा ​दिया…एंबुलेंस को यात्रा ने दिया रास्ता

Share

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा ​दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है। सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर यात्रा शुरू हुई और यात्रा करीब 13 किलोमीटर का सफर कर 9.30 बजे मंडाना पहुंची। अब लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3.30 बजे से यात्रा का सेकेंड फेज शुरू होगा। राहुल गांधी ने जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की।

आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।

खेत पर बने मकान की छत पर किया नाश्ता
राहुल गांधी करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद गोपालपुरा गांव में खेत पर बने मकान में नाश्ते के लिए रुके। कांग्रेस नेता और पूर्व उपप्रधान अशोक मीणा के खेत पर बनाए मकान की छत पर राहुल गांधी ने नाश्ता किया और चाय पी। टी ब्रेक की करीब 35 मिनट का हुआ।

राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसी मकान की छत पर नाश्ता किया। ये फोटो राहुल गांधी के नाश्ता करने के दौरान का ही है।राहुल गांधी बाल लोक कलाकार के के कंधे पर हाथ रखकर चले और उससे बातचीत की।

राजस्थान में यात्रा की एंट्री के बाद से प्रदेश कांग्रेस के कई नेता राहुल के साथ लगातार नजर आ रहे हैं। इनमं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट के अलावा स्थानीय विधायक और कई मंत्री भी हैं।

राहुल गांधी की यात्रा आज हाईवे पर चल रही है। आबादी क्षेत्र नहीं होने के कारण राहुल गांधी तेज गति से चल रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। रंधावा देर रात 3 बजे कोटा पहुंच गए थे। राजस्थान प्रभारी बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिलेंगे।

सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर नाराजगी जताने वाले कांग्रेस के सांगोद विधायक भरत सिंह के क्षेत्र से आज यात्रा निकल रही है। जिस दरा क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत हुई है, वह सांगोद विधानसभा क्षेत्र का इलाका है। भरत सिंह की खान मंत्री प्रमोद जैन और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से नहीं बनती। भरत सिंह सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर मंत्रियों की शिकायत करने के अलावा कई मुद्दों पर नाराजगी जताते रहे हैं।

रात्रि विश्राम के दौरान राहुल गांधी ने देर रात भारत जोड़ो यात्रियों के साथ विश्व कप फुटबॉल देखा।

राहुल की नाराजगी के बावजूद पुलिस की सख्ती बरकरार
राहुल गांधी भारत यात्रा के दौरान अलग अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उधर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह है। कोटा सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लिखित निर्देश जारी करके राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों और ज्ञापन देने वालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।

अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वालों पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राहुल गांधी ने राजस्थान में यात्रा की एंट्री के साथ ही भारी पुलिस जाप्ता लगाने पर नाराजगी जताई थी।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे यात्रियों के साथ एक इमोशनल वीडियो ट्वीट किया…

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का तीसरा दिन तस्वीरों में….

राहुल गांधी ने मांगणियार कलाकारों से मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सभी बड़े नेता भी चल रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ अलग दिखने की चाह में लोग लोकल पहनावे के साथ शरीर पर यात्रा से संबंधित पेंटिंग्स भी बनाकर पहुंच रहे हैं।

राहुल की यात्रा में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं। कोटा के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग यहां पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआत में राहुल गांधी के साथ रहे, इसके बाद धीरे-धीरे कई ने राहुल से मुलाकात की।

Exit mobile version