सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) ने 21 से 25 जून श्रीनगर में एक समाजवाद की पाठशाला का आयोजन किया था जिसकी पूर्व सूचना ई-मेल द्वारा जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल, मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव व श्रीगर के उपायुक्त को दी गई थी। 25 जून को 40 लोगों की पाठशाला जिस कक्ष में चल रही थी वहां आमंत्रित वक्ता एवं मध्य प्रदेश के दो बार के विधायक डाॅ सुनीलम ने भारत फिलीस्तीन एकजुटता मंच, जिसके वे अध्यक्ष भी हैं, का बैनर लगाया। यह बात जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संज्ञान में आते ही पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, पूछ-ताछ की एवं शाम को पुनः आयोजकों को मैसुमा पूलिस थाने बुलाया गया।
आयोजकों से इस बात के लिए माफीनामे पर हस्ताक्षर करने को कहा गया कि प्रशासन की अनुमति के बिना भारत फिलीस्तीन एकजुटता मंच का बैनर लगाया गया। सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) ने यह भूमिका ली कि पाठशाला का विषय समाजवाद था न कि फिलीस्तीन और यह बैनर एक आमंत्रित वक्ता ने लगाया था अतः हम माफी मांग लेते हैं। किंतु हमने पुलिस को यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) का कार्यक्रम ही फिलीस्तीन पर होता तो हम कतई माफी नहीं मांगते क्योंकि हम फिलीस्तीन के समर्थन में हैं।
सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) की तरफ से संदीप पाण्डेय, संजय गधाले, अभिषेक पटेल, अमित मौर्य, पे्रम कुमार व स्थानीय आयोजक शहनवाज मीर के माफीनामे पर हस्ताक्षर करने के बावजूद बाकी लोगों को तो छोड़ दिया गया लेकिन शहनवाज मीर, जो पीपुल्स डेमोके्रटिक पार्टी के महासचिव भी हैं, को लगभग 24 घंटों थाने पर बैठा कर रखा गया। उनसे पुलिस उपाधीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुनः 26 जून को पूछताछ की गई। 27 जून को नायब तहसीलदार ने बुलाकर उनसे पुनः किसी कागज पर दस्तखत करवाए।
हम शहनवाज मीर के लगातार किए जा रहे उत्पीड़न का विरोध करते हैं और उसके साथ, जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ जो आए दिन पुलिस-प्रशासन का उत्पीड़न झेलते हैं और सबसेे महत्वपूर्ण फिलीस्तीन के लोगों पर हो रहे अत्याचार जिसने सारी हदें पार कर दी हैं के साथ खड़े हैं। हम भारत सरकार की आलोचना करते हैं जिसने गाज़ा में हो रहे नरसंहार से अपनी आंखें मंूद ली हैं और इजराइल का समर्थन कर रही है जो ऐसा अपराध कर रहा है जिसकी तुलना सिर्फ नाजियों द्वारा यहूदियों के किए गए नरसंहार से ही की जा सकती है।
संदीप पाण्डेय, महासचिव, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), socialistpartyindia@gmail.com
मीर शाहिद सलीम, राष्ट्रीय समिति सदस्य, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), 9622002001
मंजूर लोन, उपाध्यक्ष, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), जम्मू-कश्मीर, 7006241497
ईश्वर दास खजूरिया, पर्यवेक्षक, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), जम्मू-कश्मीर, 9419152093
सज्जाद कारगिली, कारगिल लोकतांत्रिक गठबंधन, 9906812660, 9419728518
*कश्मीर में शहनवाज़ मीर के उत्पीड़न की सोपा (इण्डिया) द्वारा भत्र्सना*

