Site icon अग्नि आलोक

भोपाल की बॉक्सर जिज्ञासा उज्बेकिस्तान में भारत की चुनौती पेश करेंगी

Share

भोपाल

भोपाल की 21 साल की युवा बॉक्सर जिज्ञासा राजपूत एशियन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगी। उसने नेशनल ट्रायल में पंजाब और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराया। जिज्ञासा मध्यप्रदेश मार्शल माशल आर्ट्स मुक्केबादी आदमी की खिलाड़ी हैं। वह अभी तक दो सीनियर नेशल मेडल और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। जिज्ञासा कल से दिल्ली के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होंगी।

अकादमी के मुख्य कोच रोशनलाल ने बताया कि जिज्ञासा ने पटियाला में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिग्गज खिलाड़ियों को शिकस्त दी। जिज्ञासा ने 81 किग्रा भारवर्ग में पंजाब की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियन और महाराष्ट्र की यूथ वल्र्ड चैंपियनशिप खेली हुई मुक्केबाज को पस्त किया। चयन ट्रायल पटियाला में 3 से 4 जनवरी तक आयोजित की गई। चैंपियनशिप 20 से 30 जनवरी तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में खेली जाएगी।

जिज्ञासा ने 2017 में खेलना शुरू किया

भोपाल की रहने वाली जिज्ञासा की ऊंचाई अच्छी होने के कारण वह बाक्सिंग के लिए वर्ष 2017 में कोच से मिली। इसके बाद उसने खेलना शुरू किया। तीन साल में जिज्ञासा ने पहले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत की जर्सी पहनने का मौका मिला। जिज्ञासा दो बहनों में छोटी है। उनके पिता पैरामिलेट्री से डिप्टी कमांडेंट के पद से रिटायर हैं।

Exit mobile version