: बिहार में अफसरों पर गाज, आंध्र में मंदिर हादसा, राजस्थान में चुनावी कानून में बदलाव मोकामा हत्याकांड में चार पुलिस अफसरों पर कार्रवाई बिहार के मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. चार पुलिस अफसरों पर गाज गिरी है. आयोग ने एसडीपीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया, जबकि पटना ग्रामीण एसपी और एसडीओ का तबादला कर दिया गया है. गुरुवार को मोकामा में दुलारचंद की हत्या हुई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैला था. महिला रोजगार योजना पर सियासी घमासान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला रोजगार योजना पर सियासी संग्राम तेज हो गया है.
आरजेडी ने चुनाव आयोग से स्कीम पर रोक लगाने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने कहा, ‘क्या चुनाव आयोग मर चुका है?’ नीतीश कुमार ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि महिलाओं को ₹10,000 लौटाने की जरूरत नहीं है. बीजेपी सांसद रवि किशन को धमकी भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उन्हें धमकी मिली है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘जो लोग मेरी आवाज दबाना चाहते हैं, वे जान लें कि मैं बिहार फिर आऊंगा.’ धमकी भरा फोन आरा से आया बताया जा रहा है. मनोज तिवारी पर हमले की कोशिश बक्सर के डुमरांव में भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर रोड शो के दौरान हमले की कोशिश हुई. उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रचार रोकने की साजिश की. नीतीश कुमार का बिहारवासियों के नाम संदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को वीडियो संदेश दिया. 4 मिनट के संदेश में उन्होंने कहा कि ‘अब बिहारी कहलाना गर्व की बात है.’ इससे पहले महागठबंधन ने उन पर फोटोशूट का आरोप लगाया था. आंध्र प्रदेश में मंदिर हादसा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसा एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुआ. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का रजत महोत्सव कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव में हिस्सा लिया. उन्होंने विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया और 14,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. राजस्थान में चुनावी कानून में बदलाव
बिहार चुनाव में कांग्रेस के पाल में 50 सीटें ही क्यों? रंजीत रंजन ने दिया ऐसा बयान
पटनाः बिहार में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए एसआईआर किया. साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोटिंग पर भी सवाल उठाया. साथ ही उन्होंने कहा कि ईडी और चुनाव आयोग को कंट्रोल करके उसका दुर्पयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईडी हम लेकर आए, लेकिन उन्होंने ईडी का दुर्पयोग करके हमारे नेताओं को टारगेट किया. बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीट बंटवारे में कांग्रेस के हिस्से 50 सीटों को लेकर भी सांसद रंजीत रंजन के बयान दिया.
‘सरकार बदलने वाली है, बिहार बदलने वाला है…’ आरजेडी का नया चुनावी गीत सुना क्या?
बिहार में विधानसभा चुनाव की खूब सियासी सरगर्मी दिख रही है. सीएम नीतीश कुमार की कुर्सी हिलाने की कोशिश में जुटे तेजस्वी यादव ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल ने छठ के पावन अवसर पर नया गाना लांच किया है. सरकार बदलने वाली है, बिहार बदलने वाला है.

