Site icon अग्नि आलोक

एमपी की बड़ी खबरें:आज प्रियंका गांधी विंध्‍य में तो राहुल गांधी महाकौशल और पीएम मोदी बुंदेलखंड में चुनावी सभाएं करेंगे

Share

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल प्रचार में जुटे हैं। वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतना, छतरपुर और नीमच में प्रचार करेंगे। प्र‍ियंका गांधी रीवा, दमोह और मंडला में और राहुल गांधी जबलपुर की पश्चिम, उत्तर-मध्‍य और पूर्व विधानसभा में रोड शो और सभा करेंगे।

एमपी में आज पीएम मोदी करेंगे चुनावी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्‍य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोध‍ित करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतना, छतरपुर और नीमच में प्रचार करेंगे।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की आज एमपी में सभाएं

गुरुवार को प्र‍ियंका गांधी रीवा, दमोह और मंडला में और राहुल गांधी जबलपुर की पश्चिम, उत्तर-मध्‍य और पूर्व विधानसभा में रोड शो और सभा करेंगे।

इंदौर में डबल मर्डर, बैंक के रिटायर्ड अफसर और उनकी बेटी हत्‍या

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई, पुलिस ने एक मकान से स्टेट बैंक के रिटायर्ड अफसर और उनकी बेटी की दो दिन पुराने शव बरामद किए है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम भी जांच करने पहुंची पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है। वहीं, पूरे मामले में पुलिस परिजनों के बयान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही जा रही है।

इंदौर में लगे पोस्टर से गरमाई राजनीति

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। इंदौर में कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि भाजपा गंदी राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से प्रचार करने उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ रायसेन पहुंचे। जहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हार के डर से राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग गए हैं।

बीजेपी प्रत्‍याशी जज्‍जी ने बागेश्‍वर धाम सरकार से लगाई अर्जी

मध्‍य प्रदेश के अशोकनगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्‍याशी जजपाल सिंह जज्‍जी की मंगलवार को को तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें इलाज के लिए भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली भेजा गया है। वहीं, एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे बागेश्‍वर सरकार से अर्जी लगा रहे हैं।

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खरगोन पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एमपी बीमारू से बेमिसाल राज्य बन गया है।

बाजरे के खेत में मिला लापता युवक

मध्य प्रदेश में ग्वालियर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। ग्वालियर पुलिस की सक्रियता से एक परिवार की दीवाली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। पुलिस ने कोरोना के समय लापता हुए एक युवक को परिवार से 3 साल बाद मिलाया है। युवक बाजरे के खेत में मिला है। मानसिक रूप से कमजोर युवक का घर गोरखपुर में है।

चाचौड़ा से आप प्रत्‍याशी सहित 12 लोगों पर एफआईआर

चुनावी माहौल के बीच आप की कैंडिडेट ममता मीणा उनके पति रघुवीर मीणा सहित 12 लोगों पर इलेक्शन कैंपेन के दौरान एफआईआर दर्ज कराई गई है। आप प्रत्याशी और उनके पति पर किस मामले में और क्यों दर्ज हुई शिकायत। पुलिस ने अलग अगल धाराओं में दर्ज एफआईआर की।

Exit mobile version