Site icon अग्नि आलोक

*बिल गेट्स ने ठेले वाले के पास जाकर ली चाय की चुस्की..!*

Share

*यह खबर उन्हें आइना दिखाने वाली हो सकती है जो अपनी थोड़ी-सी दौलत और रुतबे पर जबरिया इतराते हैं… जो ठेले पर पानी-पतासे, चाय, पान की गुमटी, रिक्शा चलाने वाले या अन्य छोटा काम करने वाले को देखकर या तो मुंह सिकोड़ते हैं या उन्हें देखर भी अनदेखा करते हैं, चाहे वो उनका कितना ही करीबी या पहचान वाला हो… एक मामूली से चाय वाले ने दुनिया के अरबपति आदमी को उसके ठेले पर आने पर मजबूर कर दिया..! उक्त चाय वाले ने यह भी उदाहरण पेश किया कि आपका काम चाहे कितना भी छोटा या बड़ा हो, उसमें थोड़ा-कुछ नया करके दुनिया को अपना कायल बनाया जा सकता है..!*

दरअसल, दुनिया का अरबति शख्स और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों भारत दौरे पर हैं… इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सबको हैरत में डाल दिया… दरअसल वे नागपुर के फेमस डॉली चायवाला के पास चाय पीने उसके ठेले प पहुंचे… वे इस दौरान डॉली की चाय का आनंद लेते नजर आए… बिल गेट्स डॉली से बोले – एक चाय प्लीज..! इसके बाद डॉली चायवाला उन्हें चाय बनाकर पिलाता है… वीडियो पोस्ट करते हुए बिल गेट्स ने लिखा कि भारत में हर जगह आपको इनोवेशन (नवीनीकरण) मिल जाएगा… बिल गेट्स कहते हैं – मैं भारत वापस आकर उत्साहित हूं… कई ‘चाय पर चर्चा’ का इंतज़ार है..! डॉली का स्टाइलिश कपड़ा और चाय परोसने के तरीका लोगों को खूब भाता है… उन्हें कुछ लोग नागपुर का हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप भी कहते हैं… डॉली के स्टाइलिश गिलासों में चाय परोसने से लेकर उनका खास अंदाज में सिगरेट जलाने तक, कई वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बन चुके है… यही वजह है कि ‘डॉली चायवाला’ का स्टॉल हमेशा चाय के शौकीनों से गुलजार रहता है..!

Exit mobile version