
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब बेहद कम समय बचा है। 17 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है और इससे दो दिन पहले 15 नवंबर की शाम को प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मध्यप्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और दोनों ही पार्टी के आला नेता प्रदेश में चुनावी रैलियां करने उतर आए हैं। गुरुवार 9 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनावी पारा बेहद हाई रहने वाला है क्योंकि एक ही दिन में पीएम नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रदेश में अलग अलग जगहों पर सभाएं होने वाली हैं।
पीएम मोदी का कार्यक्रम (9 नवंबर)
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को सतना, छतरपुर और नीमच में जनसभा करेंगे।
– सतना में सुबह 11 बजे पीएम मोदी की सभा।
– छतरपुर में दोपहर 1 बजे पीएम मोदी की चुनावी जनसभा।
– नीमच में शाम 4:30 बजे आयोजित जनसभा को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी का कार्यक्रम (9 नवंबर)
– सुबह 11:00 ग्वालियर आगमन
-सुबह 11:15 बजे ग्वालियर से अशोकनगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान
– दोपहर 12:30 बजे नई सड़क अशोकनगर में जनसभा
-दोपहर 1:40 पर अशोकनगर से ग्वालियर प्रस्थान
-दोपहर 3:00 बजे ग्वालियर से जबलपुर प्रस्थान
– शाम 4:15 पंडा की मडिया गढ़ा बाजार जबलपुर पश्चिम से लेबर चौक जबलपुर सेंट्रल तक रोड शो
– शाम 5:10 से 5:25 तक लेबर चौक जबलपुर से कांचघर चौक जबलपुर ईस्ट प्रस्थान
– शाम 5:30 जबलपुर ईस्ट कांचघर चौक पर नुक्कड़ सभा।
प्रियंका गांधी का कार्यक्रम (9 नवंबर)
– सुबह 10:55 बजे, मझगंवा (चित्रकूट विधानसभा), जिला सतना आगमन।
– सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मझगंवा (चित्रकूट विधानसभा) में जनसभा।
– दोपहर 12:25 बजे रीवा आगमन।
– दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक रीवा के एसएएफ़ ग्राउंड में जनसभा।
देखें वीडियो- पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीपैड पर धंसा हेलीकॉप्टर का पहिया